लाइव न्यूज़ :

गोरखपुर के डॉक्टर कफील खान को इलाहाबाद हाई कोर्ट से मिली जमानत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 25, 2018 16:16 IST

गोरखपुर के एक अस्तपाल में कथित तौर पर ऑक्सीजन की कमी से कई दर्जन बच्चों की मौत हो गयी थी।

Open in App

गोरखपुर के बाबा राघव दास अस्पताल के बच्चों की मौत मामले में जेल में बंद डॉक्टर कफील खान को इलाहाबाद कोर्ट ने बुधवार (25 अप्रैल) को जमानत दे दी। इलाहाबाद हाई कोर्ट की एकल पीठ के जस्टिस यशवंत वर्मा ने डॉक्टर कफील को जमानत देते हुए कहा कि उन्हें जेल में रखने की कोई जरूरत नहीं है। नौ और 10 अगस्त 2017 को बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में कम से कम 30 बच्चे कथित रूप से ऑक्सीजन की कमी से मर गये थे। डॉक्टर कफील को बच्चों की मौत मामले में अभियुक्त बनाया गया था। राज्य सरकार ने ऑक्सीजन की कमी से मौत से इनकार किया। करीब सात महीने के बाद जमानत पाने वाले डॉक्टर कफील खान ने मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अपने पैसे से ऑक्सीजन खरीद कर बच्चों की जना बचायी थी। हालांकि बाद में कफील खान पर लापरवाही का मामला दर्ज कराया गया था। 

डॉक्टर कफील करीब सात महीने से जेल में बंद थे। उन्होंने इस पहले कम से कम छह बार जमानत के लिए अर्जी दी थी लेकिन उन्हें जमानत नहीं मिली। गोरखपुर पुलिस पहले डॉक्टर कफील से भ्रष्टाचार और प्राइवेट प्रैक्टिस का आरोप वापस ले लिया है। डाक्टर कफील इनसेफलाइटिस वार्ड के प्रमुख थे। बच्चों की मौत के बाद डॉक्टर कफील के खिलाफ आईपीसी की धारा 120-बी, 308 और 409 के तहत मामला दर्ज किया गया।

कपिल के पिता ने मीडिया से कहा था कि उनका बेटा अपनी ड्यूटी कर रहा था लेकिन उसे षडयंत्र के तहत फंसाया गया है।

 

 

 

टॅग्स :गोरखपुरहाई कोर्टयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं