लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए विपक्षी दलों के अनुरोध को गोपालकृष्ण गांधी ने किया अस्वीकार, कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 20, 2022 17:32 IST

गोपाल कृष्ण गांधी ने कहा कि भारत को ऐसा राष्ट्रपति मिले, जैसे कि अंतिम गवर्नर जनरल के रूप में राजाजी (सी राजगोपालाचारी) थे और जिस पद की सबसे पहले शोभा डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बढ़ाई।

Open in App
ठळक मुद्देगोपालकृष्ण गांधी ने दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त के रूप में भी काम कर चुके हैं।गोपालकृष्ण महात्मा गांधी के पोते और सी राजगोपालाचारी के परनाती हैं।

नई दिल्ली: देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते गोपाल कृष्ण गांधी ने आगामी राष्ट्रपति चुनावों के लिए विपक्ष के उम्मीदवार होने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। बयान जारी कर गांधी ने कहा कि विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को राष्ट्रीय सहमति बनानी चाहिए और भी होंगे जो मुझसे कहीं बेहतर करेंगे। इससे पहले राकांपा प्रमुख शरद पवार और नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने भी 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष का उम्मीदवार बनने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।

गांधी ने कहा, "मैं उनका अत्यंत आभारी हूं। लेकिन इस मामले पर गहराई से विचार करने के बाद मैं देखता हूं कि विपक्ष का उम्मीदवार ऐसा होना चाहिए जो विपक्षी एकता के अलावा राष्ट्रीय स्तर पर आम सहमति पैदा करे।" गांधी ने कहा, "मुझे लगता है कि और भी लोग होंगे जो मुझसे कहीं बेहतर काम करेंगे। इसलिए मैंने नेताओं से अनुरोध किया है कि ऐसे व्यक्ति को अवसर देना चाहिए। भारत को ऐसा राष्ट्रपति मिले, जैसे कि अंतिम गवर्नर जनरल के रूप में राजाजी (सी राजगोपालाचारी) थे और जिस पद की सबसे पहले शोभा डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बढ़ाई।" 

पूर्व नौकरशाह गोपाल कृष्ण गांधी ने दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त के रूप में भी काम कर चुके हैं। गोपालकृष्ण महात्मा गांधी के पोते और सी राजगोपालाचारी के परनाती हैं। पिछले हफ्ते पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगामी राष्ट्रपति चुनावों के लिए एक संयुक्त रणनीति तैयार करने के लिए नई दिल्ली में विपक्ष की बैठक बुलाई थी। 

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :महात्मा गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल