लाइव न्यूज़ :

गोपालगंज विधानसभा सीटः चुनाव से हटे जनसुराज प्रत्याशी शशि शेखर सिन्हा, प्रशांत किशोर ने भाजपा बागी उम्मीदवार अनूप कुमार श्रीवास्तव पर लगा दिया दांव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2025 15:28 IST

दानापुर के प्रत्याशी मुतरु साह की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ और ब्रह्मपुर प्रत्याशी सत्य प्रकाश तिवारी की भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के साथ तस्वीरें शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकिसी भी अन्य दल से आए असंतुष्ट नेता को टिकट नहीं दिया था।श्रीवास्तव गोपालगंज के जाने-माने समाजसेवी हैं और भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।भाजपा ने श्रीवास्तव और जन सुराज पार्टी दोनों के साथ अन्याय किया है।

गोपालगंजः जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बागी उम्मीदवार अनूप कुमार श्रीवास्तव का समर्थन करने की शुक्रवार को घोषणा की और आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के उम्मीदवार शशि शेखर सिन्हा ने भाजपा के दबाव में चुनाव मैदान से नाम वापस ले लिया है। किशोर ने गोपालगंज में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीवास्तव का मामला उनकी पार्टी के लिए एक ‘अपवाद’ है। उन्होंने कहा कि अब तक उनकी पार्टी ने किसी भी अन्य दल से आए असंतुष्ट नेता को टिकट नहीं दिया था।

लेकिन इस बार परिस्थितियां अलग हैं। उन्होंने कहा, ‘‘श्रीवास्तव गोपालगंज के जाने-माने समाजसेवी हैं और भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनका (श्रीवास्तव का) आरोप है कि पार्टी ने उन्हें नजरअंदाज कर एक ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया जिसके पास केवल धन है। इस तरह, इस निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा ने श्रीवास्तव और जन सुराज पार्टी दोनों के साथ अन्याय किया है।’’

जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार शशि शेखर सिन्हा के नाम वापस लेने पर किशोर ने कहा, ‘‘सिन्हा ने उम्र और स्वास्थ्य कारणों से नाम वापस लेने की बात कही है, लेकिन मुझे विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि उन्होंने भाजपा के दबाव में ऐसा किया।’’ जन सुराज पार्टी ने हाल में निर्वाचन आयोग से शिकायत की थी कि भाजपा उसके उम्मीदवारों पर नामांकन वापस लेने का दबाव बना रही है।

किशोर ने यह भी कहा कि उन्होंने भाजपा नेताओं के साथ जन सुराज प्रत्याशियों की तस्वीरें सार्वजनिक की हैं, जिनमें दानापुर के प्रत्याशी मुतरु साह की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ और ब्रह्मपुर प्रत्याशी सत्य प्रकाश तिवारी की भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के साथ तस्वीरें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उद्देश्य यह दिखाना है कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व उम्मीदवारों को तोड़ने की कोशिश में शामिल है।

किशोर ने कहा, ‘‘नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है, इसलिए हम श्रीवास्तव को जन सुराज पार्टी का चुनाव चिह्न नहीं दे सकते। लेकिन अब वह हमारे परिवार का हिस्सा हैं और हम उनका पूरा समर्थन करेंगे, भले ही वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हों। हम भाजपा को उसी की भाषा में सबक सिखाना चाहते हैं।’’

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025Bihar BJPप्रशांत किशोरअमित शाहपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?