गोपालगंज और मोकामा सीट पर उपचुनावः राजद ने कांग्रेस और जदयू को दिया झटका, दोनों सीट पर उतारे प्रत्याशी, देखें लिस्ट

By एस पी सिन्हा | Published: October 11, 2022 07:04 PM2022-10-11T19:04:37+5:302022-10-11T19:06:38+5:30

राजद का सीधा मुकाबला भाजपा से होगा। मोकामा सीट जहां राजद का गढ़ माना जाता है। वहीं, गोपालगंज सदर सीट पर भाजपा की अच्छी पकड़ हैं।

Gopalganj and Mokama By-elections seats 2022 RJD Congress and JDU Neelam Devi wife of Bahubali Anant Singh and Mohan Gupta see list | गोपालगंज और मोकामा सीट पर उपचुनावः राजद ने कांग्रेस और जदयू को दिया झटका, दोनों सीट पर उतारे प्रत्याशी, देखें लिस्ट

उपचुनाव में राजद ने कांग्रेस को बड़ा झटका दे दिया। फिलहाल दोनों सीटों पर तेजस्वी ने बाजी मार ली है।

Highlightsभाजपा के दिवंगत विधायक सुभाष सिंह यहां से लगातार चार बार चुनाव जीते थे। सुभाष सिंह के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी।भाजपा ने गोपालगंज से कुसुम देवी को और मोकामा से जदयू छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी को टिकट दिया है। 

पटनाः बिहार में गोपालगंज और मोकामा सीट पर होने वाली उपचुनाव को लेकर महागठबंधन ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। दोनों सीट राजद के हिस्से में गई है। राजद ने गोपालगंज सीट पर जदयू और कांग्रेस के अरमानों पर पानी फेरते हुए अपने उम्मीदवार दे दिये हैं।

राजद ने मोकामा से बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी और गोपालगंज से मोहन गुप्ता को टिकट दिया है। राजद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इसका ऐलान किया गया। बताया जाता है कि गोपालगंज विधानसभा सीट पर जदयू अपना उम्मीदवार को खड़ा करना चाहती थी।

लेकिन तेजस्वी यादव के आगे उसकी एक न चली। यही नहीं राजद ने कांग्रेस से गोपालगंज विधानसभा की सीट छीन ली। 2020 विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की तरफ से गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आसिफ गफ्फूर चुनावी मैदान में उतरे थे।

लेकिन इस बार उपचुनाव में राजद ने कांग्रेस को बड़ा झटका दे दिया। फिलहाल दोनों सीटों पर तेजस्वी ने बाजी मार ली है। अब दोनों सीटों पर राजद का सीधा मुकाबला भाजपा से होगा। मोकामा सीट जहां राजद का गढ़ माना जाता है। वहीं, गोपालगंज सदर सीट पर भाजपा की अच्छी पकड़ हैं।

भाजपा के दिवंगत विधायक सुभाष सिंह यहां से लगातार चार बार चुनाव जीते थे। सुभाष सिंह के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। बता दें कि भाजपा ने गोपालगंज से कुसुम देवी को और मोकामा से जदयू छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी को टिकट दिया है। 

Web Title: Gopalganj and Mokama By-elections seats 2022 RJD Congress and JDU Neelam Devi wife of Bahubali Anant Singh and Mohan Gupta see list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे