लाइव न्यूज़ :

India Ki Udaan: गूगल ने देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर ‘इंडिया की उड़ान’ परियोजना शुरू की, जानिए इसके बारे में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 6, 2022 10:40 IST

देशभर में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के जश्न के तौर पर गूगल ने सरकार के एक साल तक चलने वाले ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम का समर्थन करने के लिए ‘सूचनात्मक ऑनलाइन सामग्री तक पहुंच बढ़ाने और 1947 के बाद से भारत की प्रगति और भारतीयों के योगदान को दिखाने के वास्ते’ संस्कृति मंत्रालय के साथ सहयोग किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे‘इंडिया की उड़ान’ परियोजना 75 वर्षों में भारत की अटूट और अमर भावना पर आधारित हैगूगल ने 2022 के लिए अपनी लोकप्रिय ‘डूडल4गूगल’ प्रतियोगिता की भी घोषणा कीप्रतियोगिता की थीम ‘अगले 25 वर्षों में मेरा भारत होगा...’ है जिसमें पहली से 10वीं कक्षा के छात्र हिस्सा ले सकते हैं

नयी दिल्लीः भारत आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहा है। इस खास मौके पर गूगल ने आजादी के 75 साल के सफर में हासिल की गई अहम उपलब्धियों को समेटते हुए एक ऑनलाइन परियोजना शुरू की है, जिसमें समृद्ध अभिलेखागार और कलात्मक चित्रण के जरिये देश की कहानी बयां की गई है।

‘इंडिया की उड़ान’ परियोजना 75 वर्षों में भारत की अटूट और अमर भावना पर आधारित है

गूगल आर्ट्स एंड कल्चर’ द्वारा शुरू की गई परियोजना ‘इंडिया की उड़ान’ देश की उपलब्धियों का जश्न मनाती है और यह ‘इन 75 वर्षों में भारत की अटूट और अमर भावना पर आधारित है।’ केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी और संस्कृति मंत्रालय तथा गूगल के वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित सुंदर नर्सरी में आयोजित एक समारोह में इसका आधिकारिक रूप से शुभारंभ किया।

देशभर में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के जश्न के तौर पर गूगल ने सरकार के एक साल तक चलने वाले ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम का समर्थन करने के लिए ‘सूचनात्मक ऑनलाइन सामग्री तक पहुंच बढ़ाने और 1947 के बाद से भारत की प्रगति और भारतीयों के योगदान को दिखाने के वास्ते’ संस्कृति मंत्रालय के साथ सहयोग किया है।

गूगल ने 2022 के लिए अपनी लोकप्रिय ‘डूडल4गूगल’ प्रतियोगिता की भी घोषणा की

कंपनी ने 2022 के लिए अपनी लोकप्रिय ‘डूडल4गूगल’ प्रतियोगिता की भी घोषणा की, जिसकी थीम ‘अगले 25 वर्षों में मेरा भारत होगा...’ है। इसमें पहली से 10वीं कक्षा तक के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। रेड्डी ने कहा कि गूगल केंद्र द्वारा संरक्षित 3,000 से अधिक स्मारकों की सीमाओं का डिजीटल मानचित्र तैयार करने में संस्कृति मंत्रालय की मदद कर सकता है, जिससे इन स्थलों की बेहतर निगरानी में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि नया दुर्लभ अभिलेखागार सामग्री के डिजीटलीकरण में भी कारगर साबित हो सकता है।

टॅग्स :Amrit Mahotsavgoogle doodleगूगलgoogle
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?