फ्रीएडलीब फ़र्दिनांद रंग: गूगल डूडल आज मना रहा है कोलतार डाई की खोज करने वाले वैज्ञानिक फ्रीएडलीब फ़र्दिनांद रंग का जन्मदिन 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 8, 2019 08:27 IST2019-02-08T08:27:11+5:302019-02-08T08:27:11+5:30

Friedlieb Ferdinand Runge 225 Birthday Google Doodle, फ्रीएडलीब फ़र्दिनांद रंग गूगल डूडल: रसायन क्षेत्र में बहुत सारे प्रयोग किए। उन्होंने कई रसायन यौगिकों की खोज और प्रयोग की जिसमें कैफीन, सबसे पहला तारकोल, पेपर क्रोमैटोग्राफी, पिरामिड, चिनोलिन, फिनोल, थाइमोल और एट्रोपीन आदि की खोज की थी।

google doodle honor Friedlieb Ferdinand Runge 225 birthday by making Google Doodle | फ्रीएडलीब फ़र्दिनांद रंग: गूगल डूडल आज मना रहा है कोलतार डाई की खोज करने वाले वैज्ञानिक फ्रीएडलीब फ़र्दिनांद रंग का जन्मदिन 

फ्रीएडलीब फ़र्दिनांद रंग: गूगल डूडल आज मना रहा है कोलतार डाई की खोज करने वाले वैज्ञानिक फ्रीएडलीब फ़र्दिनांद रंग का जन्मदिन 

दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने शुक्रवार को दुनिया के महान वैज्ञानिक फ्रीएडलीब फ़र्दिनांद रंग के जन्मदिन के मौके पर डूडल बनाया है। फ्रीएडलीब फ़र्दिनांद रंग का एनालिटिकल केमिस्ट के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान रहा है। उनका जन्म 8 फरवरी 1794 को हैम्बर्ग में हुआ था। एनालिटिकल केमिस्ट वो होता है जो रसायन विज्ञान के क्षेत्र में कार्यरत है और उस उस क्षेत्र में नए-नए तरीके और आयाम ढूंढता है। ये जर्मन के महान वैज्ञानिकों में से एक थे। 

फ्रीएडलीब फ़र्दिनांद रंग ने रसायन क्षेत्र में बहुत सारे प्रयोग किए। उन्होंने कई रसायन यौगिकों की खोज और प्रयोगी की जिसमें कैफीन, सबसे पहला तारकोल, पेपर क्रोमैटोग्राफी, पिरामिड, चिनोलिन, फिनोल, थाइमोल और एट्रोपीन आदि की खोज की थी। फ्रीएडलीब फ़र्दिनांद रंग ने सबसे पहले 1855 में लिसगैंग रिंग का पता लगा लिया था। फ्रीएडबील फर्दिनांद रंग के पिता का नाम लूथरन पादरी थे। 

सन् 1819 में फ्रेडलिब फ्रीएडलीब फ़र्दिनांद रंग ने सबसे पहले ब्रेसलो विश्वविद्याल में प्रोफेसर के तौर पर काम शुरू किया। इसके बाद इन्होंने 1831 में ओएनिएन्बुर्ग नामक एक जगह पर स्थित रसायन फैक्ट्री में काम करने के लिए ब्रेसलो विश्वविद्यालय प्रोफेसर का पद छोड़ दिया।  बता दें कि कैफीन की ज्‍यादा मात्रा का सेवन करने से शरीर को नुकसान पहुंचता है। फ्रीएडलीब फ़र्दिनांद रंग की 25 मार्च, 1867 में 73 वर्ष की उम्र में ऑरेनबर्ग में निधन हो गया था।

English summary :
Friedlieb Ferdinand Runge 225 Birthday Google Doodle: The world's largest search engine Google honor on Friday by making doodle on the occasion of the birthday of the world's great scientist Friedlieb Ferdinand. Friedlieb Ferdinand has been a significant contributor to the field of Analytical Chemist. He was born on 8 February 1794 in Hamburg.


Web Title: google doodle honor Friedlieb Ferdinand Runge 225 birthday by making Google Doodle

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे