लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में भी गूगल ने बनाया खास डूडल, क्लिक करने पर मिल रही अहम जानकारी

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 29, 2019 08:53 IST

Google Doodle for Lok Sabha Election Polling: लोकसभा चुनावों के चौथे चरण में सोमवार को नौ राज्यों की 72 संसदीय सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदाताओं को वोटिंग को प्रोत्साहित करने के लिए गूगल ने बनाया डूडल...

Open in App
ठळक मुद्देसर्च इंजन के मुख्य पृष्ठ पर अंग्रेजी में नीले, लाल, पीले और हरे रंग में गूगल लिखा है। गूगल ने अपने पेज पर भारत के लोकसभा चुनाव 2019 में वोट कैसे करें, इसकी पूरी प्रक्रिया समझाई है।

सर्च इंजन गूगल ने लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मतदाताओं को वोट डालने को लेकर प्रोत्साहित करने के डूडल बनाया। यह डूडल भी पिछले चरण के मतदान में बनाए डूडल की तरह ही है और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। सर्च इंजन के मुख्य पृष्ठ पर अंग्रेजी में नीले, लाल, पीले और हरे रंग में गूगल लिखा है। गूगल के के तीसरे अक्षर ‘ओ’ पर एक उंगली दिख रही है, जिसके नाखून पर स्याही लगी है। भारत में वोट डालने के बाद यह स्याही मतदाताओं की उंगली पर लगाई जाती है।

डूडल पर क्लिक करने के बाद एक पेज खुलेगा, जिसमें आपको सबसे पहले 'How to vote Indian general election, 2019' लिखा दिखाई देगा। गूगल ने अपने पेज पर भारत के लोकसभा चुनाव 2019 में वोट कैसे करें, इसकी पूरी प्रक्रिया समझाई है।

लोकसभा चुनावों के चौथे चरण में सोमवार को नौ राज्यों की 72 संसदीय सीटों पर मतदान हो रहा है।  11 अप्रैल और 19 मई के बीच सात चरणों में लोकसभा की 542 सीटों के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं। धनबल के इस्तेमाल के मामले सामने आने के बाद तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर चुनाव रद्द कर दिए गए हैं। लोकसभा चुनावों के नतीजे 23 मई को घोषित किए जाएंगे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावगूगल डूडलचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो