गोमती परियोजना : सीबीआई ने पूर्व कार्यकारी अभियंता व वरिष्ठ सहायक को गिरफ्तार किया

By भाषा | Published: November 20, 2020 06:10 PM2020-11-20T18:10:09+5:302020-11-20T18:10:09+5:30

Gomti Project: CBI arrested former executive engineer and senior assistant | गोमती परियोजना : सीबीआई ने पूर्व कार्यकारी अभियंता व वरिष्ठ सहायक को गिरफ्तार किया

गोमती परियोजना : सीबीआई ने पूर्व कार्यकारी अभियंता व वरिष्ठ सहायक को गिरफ्तार किया

नयी दिल्ली, 20 नवंबर सीबीआई ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान शुरू की गयी गोमती रिवरफ्रंट विकास परियोजना में कथित अनियमितताओं को लेकर एक पूर्व कार्यकारी अभियंता और एक वरिष्ठ सहायक को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि तत्कालीन कार्यकारी अभियंता रूप सिंह यादव और नहर एवं सिंचाई विभाग के एक वरिष्ठ सहायक को गिरफ्तार किया गया है।

सीबीआई ने राज्य की भाजपा सरकार की सिफारिश के बाद 2017 में मामले की जांच का जिम्मा अपने हाथ में लिया था। भाजपा सरकार ने कथित अनियमितताओं पर गौर करने के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया था।

अधिकारियों ने कहा कि समिति ने प्रथम दृष्टया परियोजना में प्रशासनिक अनियमितता पाई और उसने कई अधिकारियों के खिलाफ गहन जांच की सिफारिश की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gomti Project: CBI arrested former executive engineer and senior assistant

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे