लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडुः सड़क निर्माण कंपनी के 22 दफ्तरों पर IT का छापा, एक कुंतल सोना और करोड़ों रुपए बरामद

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 17, 2018 13:13 IST

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'अभी तक करीब 163 करोड़ रूपये नकद जब्त किये गये हैं जिसके बिना हिसाब का होने का संदेह है। इसके साथ ही करीब 100 किलोग्राम सोने के आभूषण भी जब्त किये गये हैं।'

Open in App

चेन्नई, 17 जुलाईः आयकर विभाग ने तमिलनाडु में सड़क निर्माण में लगी एक कंपनी के परिसरों पर सोमवार को छापामारी कर 163 करोड़ रूपए नकद एवं करीब 100 किलोग्राम सोना जब्त किया। आयकर सूत्रों ने यह जानकारी दी। छापे मैसर्स एसपीके एंड कंपनी के परिसरों पर मारे गए जो सरकार से मिले ठेके के तहत सड़क एवं राजमार्ग निर्माण का काम करती है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'अभी तक करीब 163 करोड़ रूपये नकद जब्त किये गये हैं जिसके बिना हिसाब का होने का संदेह है। इसके साथ ही करीब 100 किलोग्राम सोने के आभूषण भी जब्त किये गये हैं।' उन्होंने कहा कि छापेमारी अभी जारी है।कर अधिकारियों ने इसे देश में की गई छापेमारियों में अब की गई सबसे बड़ी जब्ती बताया। उन्होंने कहा कि विभाग की चेन्नई इकाई यह अभियान संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि विभाग को कंपनी और उसके सहयोगियों द्वारा कर चोरी के साक्ष्य मिले थे।

चेन्नई में 17, अरुप्पुकोट्टाई में चार और कोटपाडी में एक परिसर सहित 22 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। उन्होंने कहा कि नकदी खड़ी कारों और बड़े बैगों में रखी गई थी। अभी तक दर्जनों सोने के बिस्कुट बरामद किये गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि विभाग ने बड़ी संख्या में दस्तावेज, कम्प्यूटर और अन्य हार्डवेयर भी जब्त किये हैं।(खबर इनपुट-भाषा)

टॅग्स :आयकर विभागतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: सैलरी क्लास के 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये नियम, इन 10 अलाउंस पर अब देना होगा ज्यादा टैक्स

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील