लाइव न्यूज़ :

गोगोई को उनकी मुस्कान और आदर्शों के लिए याद किया जाएगा: गौरव गोगोई

By भाषा | Updated: November 24, 2020 01:34 IST

Open in App

गुवाहाटी, 23 नवंबर असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके बेटे और लोकसभा सांसद गौरव गोगोई ने सोमवार को कहा कि उनके पिता को उनकी मुस्कान, उनके आदर्शों और राज्य के लोगों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए याद किया जाएगा।

गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रेस से बात करते हुए गमगीन गौरव ने कहा कि उनके पिता अंत तक लड़े। इसी अस्पताल में कोविड-19 से ठीक होने के बाद उत्पन्न स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के लिए इलाज के दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता का निधन हो गया।

उन्होंने कहा, ‘‘वह अपनी बेटी और नाती-नातिन के आने का इंतजार कर रहे थे। उनके आते ही वह हमें छोड़कर चले गए।’’

पूर्व मुख्यमंत्री गोगोई की बेटी चंद्रिमा गोगोई अमेरिका में रहती हैं और शनिवार को गुवाहाटी पहुंचीं।

गौरव ने कहा, ‘‘‘एक बेटे के तौर पर, मुझे उन पर गर्व है और वह हमेशा मेरे दिल और अंतकरण में जिंदा रहेंगे। उन्होंने एक पिता के रूप में और राज्य के लोगों के अभिभावक के रूप में अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी