लाइव न्यूज़ :

गोवा के उप सीएम होंगे चंद्रकांत कावलेकर, चार नव-नियुक्त मंत्रियों को विभाग आवंटित

By भाषा | Updated: July 15, 2019 20:45 IST

पिछले हफ्ते कांग्रेस से सत्ताधारी दल में आने वाले तीन विधायक भी शामिल हैं। यहां जारी एक अधिसूचना के मुताबिक, उप मुख्यमंत्री चंद्रकांत कावलेकर को नगर एवं ग्राम्य नियोजन, कृषि, अभिलेख एवं पुरातत्व और कारखानों व ब्वॉयलर विभाग आवंटित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्रिमंडल में एक मात्र महिला मंत्री जेनिफर मोन्सेरात्ते को राजस्व, सूचना प्रौद्योगिकी एवं श्रम व रोजगार विभाग दिया गया है।फिलिप नेरी रॉड्रिग्ज को जल संसाधन, मत्स्य एवं विधि माप विद्या विभाग सौंपा गया है।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार अपराह्न उन चार मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया जिन्हें पिछले हफ्ते राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था।

इनमें पिछले हफ्ते कांग्रेस से सत्ताधारी दल में आने वाले तीन विधायक भी शामिल हैं। यहां जारी एक अधिसूचना के मुताबिक, उप मुख्यमंत्री चंद्रकांत कावलेकर को नगर एवं ग्राम्य नियोजन, कृषि, अभिलेख एवं पुरातत्व और कारखानों व ब्वॉयलर विभाग आवंटित किया गया है।

मंत्रिमंडल में एक मात्र महिला मंत्री जेनिफर मोन्सेरात्ते को राजस्व, सूचना प्रौद्योगिकी एवं श्रम व रोजगार विभाग दिया गया है। फिलिप नेरी रॉड्रिग्ज को जल संसाधन, मत्स्य एवं विधि माप विद्या विभाग सौंपा गया है। यह तीनों उन 10 कांग्रेसी विधायकों में शामिल थे जिन्होंने बुधवार को भाजपा का दामन थामा था।

भाजपा विधायक और विधानसभा के पूर्वउपाध्यक्ष माइकल लोबो को कचरा प्रबंधन, विज्ञान एवं तकनीक, बंदरगाह एवं ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी दी गई है। अधिसूचना के मुताबिक मुख्यमंत्री सावंत के पास गृह, वित्त, खनन और शिक्षा विभाग बरकरार रहेंगे। एक अन्य बदलाव में विधि और न्यायापालिका की जिम्मेदारी विश्वजीत राणे से लेकर नीलेश कबराल को सौंपी गई है। 

टॅग्स :गोवाप्रमोद सावंतभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह