लाइव न्यूज़ :

गोवा पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को भेजा समन, 27 अप्रैल को पेश होने को कहा, जानें क्या है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 14, 2023 08:13 IST

अरविंद केजरीवाल को गोवा पुलिस की ओर से समन भेज कर 27 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा गया है। मामला पिछले साल हुए गोवा विधानसभा चुनाव से जुड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध रूप से पोस्टर चिपकाने का मामला।गोवा पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजकर 27 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा।

पणजी: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गोवा पुलिस ने समन भेज कर पेश होने को कहा है। सामने आई जानकारी के अनुसार गोवा पुलिस ने 2022 के विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध रूप से पोस्टर चिपकाने के एक मामले में यह नोटिस जारी किया है। गोवा पुलिस की ओर से गुरुवार को जारी की गई नोटिस में केजरीवाल से 27 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा गया है।

गोवा पुलिस ने भेजा केजरीवाल को नोटिस, जानें पूरा मामला 

गोवा के पेरनेम पुलिस थाने के निरीक्षक दिलीप कुमार हलर्नकर ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 41 (ए) के तहत आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी किया है। दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 41 (ए) के तहत पुलिस किसी व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुला सकती है यदि 'उचित' शिकायत या संदेह है कि उसने अपराध किया है।

केजरीवाल को जारी किए गए नोटिस में गोवा पुलिस ने कहा, 'संपत्ति के विरूपण के एक मामले की जांच के दौरान, यह पता चला है कि मौजूदा जांच के संबंध में आपसे तथ्यों और परिस्थितियों की जानकारी लेने के लिए आपसे पूछताछ करने के उचित आधार हैं।' 

 केजरीवाल को दिन में 11 बजे पेश होने को कहा गया

नोटिस के मुताबिक केजरीवाल को 27 अप्रैल को दिन में 11 बजे पेरनेम थाने में पेश होने के लिए कहा गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पेरनेम पुलिस विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों की दीवारों पर कथित रूप से चुनावी पोस्टर चिपकाने के लिए गोवा संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि कि आम आदमी पार्टी ने भाजपा शासित राज्य में 2022 के चुनावों में दो सीटों पर जीत हासिल की थी।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :अरविंद केजरीवालगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत