लाइव न्यूज़ :

गोवा: इस्तीफा देने के एक दिन बाद कांग्रेस विधायक ने थामा टीएमसी का दामन, कहा- हम सभी कांग्रेसी और बनर्जी के कांग्रेस को स्वीकार करते हैं

By विशाल कुमार | Updated: December 21, 2021 14:20 IST

गोवा के कर्टोरिम निर्वाचन क्षेत्र के मौजूदा विधायक एलेक्सो रेजिनाल्डो लौरेंको ने एक वीडियो संदेश में कहा कि हम सभी कांग्रेसी हैं और बनर्जी के कांग्रेस को स्वीकार करते हैं। 17 सीटों पर जीत हासिल करने वाली कांग्रेस के पास केवल दो विधायक बचे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएलेक्सो रेजिनाल्डो लौरेंको ने सोमवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए।लौरेंको ने कहा कि हम सभी कांग्रेसी हैं और बनर्जी के कांग्रेस को स्वीकार करते हैं। 

कोलकाता:कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के एक दिन बाद ही गोवा के कर्टोरिम निर्वाचन क्षेत्र के मौजूदा विधायक एलेक्सो रेजिनाल्डो लौरेंको मंगलवार को कोलकाता में पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए।

कर्टोरिम से तीन बार के विधायक लौरेंको ने एक वीडियो संदेश में कहा कि हम सभी कांग्रेसी हैं और बनर्जी के कांग्रेस को स्वीकार करते हैं। गोवा में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे लौरेंको ने अपना इस्तीफा गोवा विधानसभा अध्यक्ष नम्रता उलमान को उनके कार्यालय में सौंपा।

पार्टी ने उनका स्वागत करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि मैं गोवा विधानसभा के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विधायक एलेक्सो रेजिनाल्डो लौरेंको का तृणमूल कांग्रेस परिवार में हार्दिक स्वागत करती हूं। उनके जैसे नेक इरादे वाले व्यक्ति, जिनकी सर्वोच्च प्राथमिकता लोगों का हित रहा है, विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ इस लड़ाई में हमारी भावना को मजबूत करेगी।

लौरेंको का नाम आठ उम्मीदवारों की पहली सूची में शामिल था, जिसकी घोषणा कांग्रेस ने अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए की थी।

लौरेंको के इस्तीफे के साथ ही 2017 के गोवा विधानसभा चुनाव में 17 सीटों पर जीत हासिल करने वाली कांग्रेस के पास केवल दो विधायक बचे हैं। ये दो विधायक पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत और प्रतापसिंह राणे हैं।

इस महीने की शुरुआत में गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक ने कांग्रेस विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। उनसे पहले, एक अन्य पूर्व मुख्यमंत्री लुइज़िन्हो फलेरियो ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल हो गए थे।

साल 2017 में विधानसभा सदस्य बनने वाले 40 विधायकों में से अपना पाला बदलकर किसी और पार्टी में शामिल होने वाले लौरेंको 22वें विधायक हैं।

टॅग्स :गोवाटीएमसीममता बनर्जीकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह