लाइव न्यूज़ :

गोवा संकटः नेता प्रतिपक्ष के पद से माइकल लोबो को हटाया गया, दिनेश गुंडू राव बोले-पूर्व सीएम कामत बीजेपी के साथ मिलकर रच रहे साजिश

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 10, 2022 21:31 IST

गोवा कांग्रेस प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने कहा कि कांग्रेस ने गोवा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से माइकल लोबो को हटा दिया है। कांग्रेस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देगोवा में कांग्रेस पार्टी कमजोर हो गई है और दलबदल कर दिया गया है।दिनेश गुंडू राव ने कहा कि नए नेता का चुनाव होगा।दलबदल के खिलाफ कानून द्वारा जो भी कार्रवाई होगी, पार्टी विरोधी कार्य किया जाएगा।

पणजीः महाराष्ट्र के बाद गोवा में कांग्रेस पार्टी पर संकट देखने को मिल रहा है। कांग्रेस प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने कहा कि कांग्रेस की गोवा इकाई के नेता माइकल लोबो और पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत भाजपा के साथ मिलकर पार्टी के खिलाफ साजिश रच रहे थे।

दिनेश गुंडू राव ने कहा कि कांग्रेस ने गोवा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से माइकल लोबो को हटा दिया है। कांग्रेस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। हमारे ही कुछ नेताओं ने भाजपा के साथ यह साज़िश रची थी कि गोवा में कांग्रेस पार्टी कमजोर हो गई है और दलबदल कर दिया गया है।

दिनेश गुंडू राव ने कहा कि नए नेता का चुनाव होगा। इस प्रकार के दलबदल के खिलाफ कानून द्वारा जो भी कार्रवाई होगी, पार्टी विरोधी कार्य किया जाएगा। देखते हैं कितने लोग रुकेंगे। हमारे 5 विधायक यहां हैं। गोवा में हमारे 11 विधायक चुने गए थे।

कांग्रेस पार्टी निराश या कमजोर नहीं होगी। हम इस मुद्दे को और आक्रामक तरीके से उठाएंगे। सत्ता और निजी फायदे के लिए 2 लोगों द्वारा किए जा रहे इस विश्वासघात को हम लोगों तक पहुंचाएंगे। हम कुछ और विधायकों के संपर्क में हैं और वे हमारे साथ रहेंगे।

दिनेश गुंडू राव ने कहा कि बीजेपी 2/3 विभाजन की कोशिश कर रही थी, ताकि हमारे कम से कम 8 विधायक चले जाएं। हमारे कई लोगों को बड़ी मात्रा में धन की पेशकश की गई है। मैं पेशकश की गई राशि से हैरान हूं। लेकिन हमारे 5 विधायक डटे रहे, मुझे उन पर गर्व है।

टॅग्स :गोवाकांग्रेसBJPसोनिया गाँधीजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल