लाइव न्यूज़ :

गोवा चुनाव: कांग्रेस ने शिवसेना-एनसीपी के साथ गठबंधन से इनकार किया, 'महा विकास अघाड़ी' जैसी सरकार बनाने की कोशिशों को लगा झटका

By विशाल कुमार | Updated: January 19, 2022 10:26 IST

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि हमने कांग्रेस से चर्चा की लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकला। शिवसेना और एनसीपी ने गोवा में महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी जैसी सरकार बनाने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस नेताओं को लगता है कि वे अपने दम पर बहुमत हासिल कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराउत ने कहा कि गोवा में गठबंधन के लिए शिवसेना की कांग्रेस के साथ बातचीत विफल रही है।गोवा विधानसभा चुनाव में शिवसेना और एनसीपी साथ मिलकर लड़ रहे हैं।गोवा में टीएमसी भी कांग्रेस के साथ गठबंधन करना चाहती है लेकिन कांग्रेस ने फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

पणजी: गोवा में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन करके महाराष्ट्र की तरह महा विकास अघाड़ी जैसा गठबंधन बनाने की शिवसेना की उम्मीदों को झटका लग गया है। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि गोवा में गठबंधन के लिए शिवसेना की कांग्रेस के साथ बातचीत विफल रही है।

उन्होंने कहा कि हमने कांग्रेस से चर्चा की लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकला। शिवसेना और एनसीपी ने गोवा में महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी जैसी सरकार बनाने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस नेताओं को लगता है कि वे अपने दम पर बहुमत हासिल कर सकते हैं।

बता दें कि, गोवा विधानसभा चुनाव में शिवसेना और एनसीपी साथ मिलकर लड़ रहे हैं जबकि कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ रही है।

गोवा चुनाव में पहली बार उतर रही तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) शुरुआत में आक्रामक रूख अपनाने के बाद अब कांग्रेस के साथ गठबंधन करना चाहती है लेकिन कांग्रेस की ओर से उन्हें भी अभी तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है.

टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने कहा है कि उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को गठबंधन के लिए संदेश भिजवा दिया है और उनके जवाब का इंतजार है।

बता दें कि, साल 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 17 जबकि भाजपा ने 13 सीटों और अन्य ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी. हालांकि, मनोहर परिकर के केंद्र से राज्य में वापसी के कारण भाजपा ने अन्य छोटे दलों को लेकर सरकार बना ली थी। वहीं, 17 सीटों पर जीत हासिल करने वाली कांग्रेस के पास अब केवल दो विधायक बचे हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022गोवा विधानसभा चुनाव 2022कांग्रेसशिव सेनाNCPटीएमसीTMC
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी