लाइव न्यूज़ :

गोवा: मनोहर पर्रिकर के बेटे को भाजपा से नहीं मिला टिकट, अरविंद केजरीवाल ने दिया ऑफर

By विनीत कुमार | Updated: January 20, 2022 14:57 IST

अरविंद केजरीवाल ने मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर को आम आदमी पार्टी में शामिल होने और चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है। उन्होंने इस संबंध में गुरुवार को एक ट्वीट भी किया।

Open in App
ठळक मुद्देउत्पल पर्रिकर को अरविंद केजरीवाल ने 'आप' में शामिल होकर चुनाव लड़ने का ऑफर दिया।गोवा में भाजपा की 34 नामों की पहली लिस्ट सामने आने के बाद केजरीवाल ने दिया ऑफर।उत्पल पर्रिकर भाजपा से पणजी सीट से टिकट की मांग कर रहे थे, हालांकि यहां से उन्हें टिकट नहीं दिया गया है।

नई दिल्ली: भाजपा ने गोवा विधानसभा चुनाव-2022 के लिए गुरुवार को 34 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। हालांकि इसमें गोवा के मुख्यमंत्री रह चुके दिवंगत मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर का नाम नहीं है। ऐसे में अरविंद केजरीवाल ने उत्पल को आम आदमी पार्टी में शामिल होने और चुनाव लड़ने का न्योता दे दिया है।

उत्पल गोवा की पणजी सीट से टिकट की मांग कर रहे थे। हालांकि भाजपा ने अपने वर्तमान विधायक अतनासियो मोंटेसेरेट पर भरोसा जताया है। मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद इस सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के अतनासियो मोंटेसेरेट ने जीत दर्ज की थी। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे।

अरविंद केजरीवाल का उत्पल पर्रिकर को ऑफर

भाजपा की पहली लिस्ट आने के कुछ देर बाद ही अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'गोवा के लोग इस बात से बहुत दुखी है कि भाजपा ने इस्तेमाल करने और फिर उसे फेंक देने की रणनीति पर्रिकर परिवार के साथ भी बनाए रखी है। मैंने हमेशा मनोहर पर्रिकर जी का सम्मान किया है। उत्पल जी का 'आप' में शामिल होने और पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने का स्वागत है।'

अरविंद केजरीवाल का ट्वीट

मनोहर पर्रिकर का निधन 2019 में हो गया था। उनके बेटे उत्पल ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा, 'मैं अपना मत बहुत जल्द साफ कर दूंगा।'

कुछ दिन पहले शिवसेना के संजय राउत ने भी उत्पल पर्रिकर को एक योग्य उम्मीदवार बताते हुए ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था, 'यदि उत्पल पर्रिकर पणजी सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ते हैं, तो मैं प्रस्ताव करता हूं कि आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और गोवा फॉरवर्ड पार्टी सहित सभी गैर-भाजपा दलों को उनकी उम्मीदवारी का समर्थन करना चाहिए और उनके खिलाफ उम्मीदवार नहीं खड़ा करना चाहिए। यह मनोहर भाई को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।!'

गोवा में भाजपा ने काटे छह विधायकों के टिकट 

भाजपा की ओर से जारी पहली लिस्ट में छह मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं। पार्टी ने जिन 34 उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं उनमें नौ ईसाई समुदाय के हैं जबकि तीन सामान्य सीटों पर अनुसूचित जनजाति के नेताओं को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने नौ सामान्य जाति के नेताओं को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि एक पत्रकार को भी टिकट दिया गया है। 

गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए 14 फरवरी को मतदान होना है। आप ने गोवा में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए वकालत से राजनीति में आए अमित पालेकर को पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है। 

बताते चलें कि गोवा में दो बड़े चुनाव-पूर्व गठबंधन बने हैं। कांग्रेस ने जीएफपी के साथ गठबंधन किया है। जीएफपी एक क्षेत्रीय संगठन है, जो 2017 में मनोहर पर्रिकर सरकार का हिस्सा था, जबकि तृणमूल कांग्रेस को एमजीपी के रूप में एक क्षेत्रीय भागीदार मिला है, जिसने शिवसेना के साथ गठबंधन में 2017 का चुनाव लड़ा था, लेकिन बाद में पर्रिकर के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो गया था। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022गोवा विधानसभा चुनाव 2022अरविंद केजरीवालमनोहर पर्रिकरआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी