लाइव न्यूज़ :

गोवा: कांग्रेस का संजय राउत के बीजेपी सरकार को झटका देने के बयान से किनारा, कहा, 'हम विपक्ष में ही ठीक'

By भाषा | Updated: November 30, 2019 01:15 IST

Goa: Congress: संजय राउत के गोवा में भी बीजेपी के खिलाफ गठबंधन तैयार करने के संजय राउत के बयान से कांग्रेस ने किनारा कर लिया है

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने कहा कि वह गोवा में बीजेपी सरकार गिराने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त नहीं करेगीशिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के खिलाफ गोवा में भी चमत्कार की बात कही थी

पणजी: शिवसेना नेता संजय राउत द्वारा गोवा में विपक्षी दलों के गठबंधन का विचार पेश किए जाने के कुछ घंटों बाद ही राज्य कांग्रेस ने भाजपा सरकार को गिराने के लिए किसी गठबंधन में शामिल होने से इनकार किया।

गोवाकांग्रेस के अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने कहा कि उनकी पार्टी सरकार गिराने के लिये सत्तारूढ़ पार्टी के विधायकों की खरीद-फरोख्त के प्रयास के बजाय विपक्ष में बैठने को तरजीह देगी।

कांग्रेस ने कहा, 'विपक्ष में बैठना पसंद करेंगे'

चोडनकर ने कहा, "मुझे गोवा में भाजपा सरकार को गिरता देख खुशी होगी। लेकिन ऐसी कोई संभावना नहीं है क्योंकि भाजपा को (40 सदस्यीय विधानसभा में) 30 विधायकों का समर्थन हासिल है। मैं सरकार को गिराने के बजाय विपक्ष में बैठने को प्राथमिकता दूंगा।"

इससे पहले महाराष्ट्र में शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस सरकार के गठन के अगले दिन यानी शुक्रवार को राउत ने कहा कि पड़ोसी राज्य गोवा में भी भाजपा विरोधी गठबंधन बनाया जाएगा।"

राउत ने भाजपा के पूर्व सहयोगी दलों महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी (एमजीपी) और गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के नेताओं से इस मुद्दे पर बात की थी। हालांकि (जीएफपी) के अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने शिवसेना के प्रस्ताव का समर्थन किया था जबकि एमजीपी के सुदीन धवलीकर ने भी कहा था कि ऐसा गठबंधन संभव है। 

टॅग्स :कांग्रेससंजय राउतगोवामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?