लाइव न्यूज़ :

गोवा: CM मनोहर पर्रिकर बीमार, कांग्रेस सरकार बनाने को बेकरार, पार्टी नेता आज करेंगे राज्यपाल से मुलाकात

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 18, 2018 17:53 IST

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बीमार होने के बाद राज्य की कमान किसी दूसरे नेता को सौंपे जाने की अटकल लगायी जाने लगी लेकिन बीजेपी ने इसे पूरी तरह ग़लत बताया।

Open in App

पणजी, 18 सितंबर: गोवा के कांग्रेस विधायक मनोहर पर्रिकर सरकार बर्खास्त करने और वैकल्पिक सरकार बनाने के लिए दावेदारी पेश करने की इजाजत देने की मांग को ले कर मंगलवार की शाम को राज्यपाल मृदुला सिन्हा से मिलेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार कांग्रेसी नेता राज्यपाल से मंगलवार शाम मिलेंगे।

यह कदम उस समय उठाया गया है जब 62 साल के पर्रिकर को अग्नाशय के रोग के चलते दिल्ली में एम्स में भर्ती कराया गया है।

उल्लेखनीय है कि 40 सदस्यों वाली गोवा विधानसभा में कांग्रेस के 16 विधायक हैं। सभी 16 विधायकों ने राज्यपाल को उनकी अनुपस्थिति में कल एक ज्ञापन सौंपा था। इसमें उन्होंने आग्रह किया था कि वह विधानसभा भंग नहीं करें, बल्कि वैकल्पिक सरकार बनाने के लिए उनकी पार्टी को आमंत्रित करें।

कांग्रेस विधायक दल के नेता चंद्रकांत कावलेकर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि राज्यपाल राज्य से बाहर थीं और मंगलवार को तीन बजे अपराह्न लौटी हैं।

 

कांग्रेस का दावा

सीएम मनोहर पर्रिकर की तबीयत खराब होने के बाद ये अफवाह उड़ने लगी कि बीजेपी किसी अन्य नेता को मुख्यमंत्री बना सकती है।

इसके बाद सोमवार (17 सितंबर) को कांग्रेस ने राजभवन का दरवाजा खटखटाया। हालांकि गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा से कांग्रेसी नेताओं की मुलाकात नहीं हो पाई।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए कांग्रेस के 14 विधायक सोमवार को राजभवन पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने अपना ज्ञापन राजभवन में ही छोड़ दिया है। उस ज्ञापन पर 16 विधायकों के हस्ताक्षर बताए गए हैं। 

बीजेपी को समर्थन

गोवा फारवर्ड पार्टी (जीएफपी) के तीन विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों ने इस तटीय राज्य में अपनी सरकार के स्थायित्व की कोशिश में जुटी भाजपा के प्रति अपना समर्थन प्रकट किया।

जीएफपी के प्रमुख विजय सरदेसाई और पार्टी के दो अन्य विधायक तथा तीन निर्दलीय विधायक रविवार को जब भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षकों से मिलने पहुंचे तब उन्होंने अपनी एकजुटता प्रदर्शित की। राज्य के कृषि मंत्री सरदेसाई गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के विश्वासपात्र समझे जाते हैं। 

दिन में इससे पहले सरदेसाई ने कहा था कि जीएफपी पर्रिकर के साथ हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम किसी से बात नहीं कर रहे हैं और न कि कोई हमसे बात कर रहा है।’’ 

गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता गोवा के बीमार मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का हालचाल जानने के लिए सोमवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गये।

हालांकि अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि 62 वर्षीय पर्रिकर की हालत ‘‘गंभीर नहीं है’’ तथा वह निगरानी में है। उन्हें गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के प्रोफेसर डा.प्रमोद गर्ग की निगरानी में पुराने निजी वार्ड में भर्ती कराया गया है।

टॅग्स :गोवामनोहर पार्रिकरकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह