लाइव न्यूज़ :

बीजेपी नेता के बयान पर भड़की गोवा कांग्रेस, कहा- बीफ खाने वाले सहकर्मियों के लिए कुत्ते के मांस की पार्टी आयोजित करें सावंत

By भाषा | Updated: November 8, 2019 00:07 IST

उल्लेखनीय है कि अन्य राज्यों की तरह गोवा में गोवंश के मांस पर रोक नहीं है। कांग्रेस नेता ने घोष के बयान को ‘संवेदनहीन’ और ‘बेतुका’ करार देते हुए आरोप लगाया कि वह धर्म के नाम पर नफरत फैला रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने हाल में कहा था कि बीफ खाने वालों को कुत्ते का मांस भी खाना चाहिये।गोवा में कांग्रेस की महिला इकाई की अध्यक्ष प्रतिमा कौटिन्हो ने कहा हम मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि वह बीफ खाने वाले अपने मंत्रियों एवं विधायकों के लिए कुत्ते के मांस की पार्टी आयोजित करें या मुख्यमंत्री राज्य में आहार के रूप में बीफ खाने वाले अल्पसंख्य

कांग्रेस की एक नेता ने भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष के एक हालिया बयान की आलोचना करते हुए गुरुवार को यहां कहा कि गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को बीफ खाने वाले अपने मंत्रियों एवं विधायकों के लिए कुत्ते के मांस की पार्टी आयोजित करनी चाहिए।

गौरतलब है कि घोष ने कहा था कि बीफ खाने वालों को कुत्ते का मांस भी खाना चाहिये। गोवा में कांग्रेस की महिला इकाई की अध्यक्ष प्रतिमा कौटिन्हो ने घोष से माफी की भी मांग की। कौटिन्हो ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जो आप कहते हैं उसका अनुपालन भी करते हैं। इसलिए हम मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि वह बीफ खाने वाले अपने मंत्रियों एवं विधायकों के लिए कुत्ते के मांस की पार्टी आयोजित करें या मुख्यमंत्री राज्य में आहार के रूप में बीफ खाने वाले अल्पसंख्यक समुदाय से माफी मांगें।’’

उल्लेखनीय है कि अन्य राज्यों की तरह गोवा में गोवंश के मांस पर रोक नहीं है। कांग्रेस नेता ने घोष के बयान को ‘संवेदनहीन’ और ‘बेतुका’ करार देते हुए आरोप लगाया कि वह धर्म के नाम पर नफरत फैला रहे हैं।

कौटिन्हो ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘घोष का बयान हिन्दुओं को अल्पसंख्यकों के खिलाफ भड़काने का प्रयास है। यह सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का काम करेगा।’’

उन्होंने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में प्रत्येक नागरिक को अपना खानपान, परिधान और जीवनशैली चुनने का मौलिक अधिकार है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल से सांसद घोष ने जनसभा में कहा था कि कुछ लोग विदेशी प्रजाति के पालतू कुत्ते का मल उठाने में गर्व महसूस करते हैं लेकिन उनके मन में मां के प्रति सम्मान नहीं है।

उन्होंने कहा था, ‘‘कुछ बुद्धिजीवी सड़क पर बीफ खाते हैं, मैं उनसे कहता हूं कि वे कुत्ते का मांस भी खाएं। वह भी उनके सेहत के लिए अच्छा है इससे फर्क नहीं पड़ता कि वे किस जानवर का मांस खाते हैं लेकिन रोड पर क्यों? वे घर में खाएं।’’

टॅग्स :गोवाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल