लाइव न्यूज़ :

मनोहर पर्रिकर को कोई गंभीर बीमारी नहीं है, हो रहा दवाओं का असर: गोवा बीजेपी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 22, 2018 00:05 IST

पेट दर्द की शिकायत होने के बाद पर्रिकर 15 फरवरी से मुम्बई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं।

Open in App

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की स्थिति में पहले सुधार हुआ है और उनका स्वास्थ्य फिलहाल स्थिर है। यह जानकारी दक्षिण गोवा के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद नरेंद्र सवोइकर ने दी। सवोइकर ने एक बयान में कहा, "पर्रिकर की हालत स्थिर है और सुधर रही है। डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और उनका शरीर पर इलाज असर हो रहा है। हम सभी उनके अच्छे स्वास्थ्य तथा बीमारी में जल्द सुधार की प्रार्थना करते हैं।"

पेट दर्द की शिकायत होने के बाद पर्रिकर 15 फरवरी से मुम्बई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय और लीलावती अस्पताल ने दावा किया कि पूर्व रक्षामंत्री के शरीर पर इलाज का असर हो रहा है। विधानसभा में चल रहे बजट सत्र में पर्रिकर शामिल नहीं हो सके, जिससे लोगों ने उनकी बीमारी की गंभीरता पर अटकलें लगानी शुरू कर दी थी।

इससे पहले रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से लीलावती अस्पतला में मुलाकात की। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि गोवा के सीएम किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें इलाज के लिए विदेश भी रेफर किया जा सकता है। बात दें कि सोशल मीडिया में मनोहर पर्रिकर को किसी गंभीर बीमारी होने चर्चा चल रही है। 

मुंबई स्थित लीलावती अस्पताल के उपाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय ने एक मीडिया रिलीज जारी करके इन बातों को अफवाह बताया है। उनका कहना है कि मनोहर पर्रिकर की सेहत में सुधार हो रहा है। बता दें कि गोवा के मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर को पिछले दिनों पेट में दर्द की शिकायत के बाद एक स्थानीय अस्पताल में दाखिल किया गया था। वहां आराम नहीं मिला तो इसके बाद पर्रिकर को गुरुवार शाम लीलावती अस्पताल में लाया गया।

*IANS से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :मनोहर पार्रिकरगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?