लाइव न्यूज़ :

गोवा विधानसभा चुनाव 2027ः 40 में से 27 सीट जीतेंगे?, सीएम प्रमोद सावंत ने कहा-कांग्रेस और आप का बुरा हाल, कार्यकर्ता फिर से बनाएंगे सरकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 10, 2025 14:54 IST

Goa Assembly Elections 2027: मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के कारण अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा 300 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने पिछले साल 543 सदस्यीय लोकसभा के चुनाव में 293 सीटें जीती थीं।वर्ष 2022 के गोवा विधानसभा चुनावों में, भाजपा 20 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी।तीसरी बार अपनी सरकार बनाने के लिए क्षेत्रीय संगठन एमजीपी और तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल किया।

पणजीः मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वर्ष 2027 में होने वाले 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा चुनाव में 27 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। बुधवार को राज्य की राजधानी पणजी में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सावंत ने यह भी कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि भाजपा अगले आम चुनावों (2029 में) में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सत्ता बरकरार रखेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के कारण अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा 300 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने पिछले साल 543 सदस्यीय लोकसभा के चुनाव में 293 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा को 240 सीटें मिली थीं। वर्ष 2022 के गोवा विधानसभा चुनावों में, भाजपा 20 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी और उसने तटीय राज्य में लगातार तीसरी बार अपनी सरकार बनाने के लिए क्षेत्रीय संगठन एमजीपी और तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल किया। सावंत ने कहा, "हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि वर्ष 2027 में गोवा में हमारे पास 27 से अधिक विधानसभा सीटें हों।"

वरिष्ठ भाजपा नेता ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मतदाताओं तक पहुंचने और उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "हमें मानव संसाधन और बुनियादी ढांचे के विकास के मोर्चों पर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को उजागर करना होगा।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के समर्पित प्रयासों से गोवा में 27 से अधिक सीटें जीतेगी। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा गोवा अध्यक्ष दामोदर नाइक ने कहा कि पार्टी विधायकों में अनुशासन लाने की जरूरत है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘जब हमने वर्ष 2001 में सरकार बनाई थी तब पार्टी में अनुशासन था। अब लगातार तीन-चार चुनाव जीतने के बाद अनुशासन में थोड़ी कमी आ गई है।’’ नाइक ने कहा कि विधायकों को जनता की आवाज सुननी चाहिए। 

टॅग्स :गोवाप्रमोद सावंतBJPनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?