लाइव न्यूज़ :

गोवा विधानसभा चुनावः मडगांव से चुनाव लड़ेंगे पूर्व सीएम दिगम्बर कामत, कांग्रेस ने आठ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 16, 2021 20:07 IST

गोवा विधानसभा चुनावः कांग्रेस ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अपने आठ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिगम्बर कामत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआयोग ने अभी तक अगले साल होने वाले चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है। एकता की वकालत करने के लिए कांग्रेस के साथ भी बातचीत कर रही है।कांग्रेस 40 सदस्यीय सदन में 17 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी।

नई दिल्लीः कांग्रेस ने गुरुवार को गोवा विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 8 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की। चुनाव अगले साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर के साथ होने वाले हैं। चुनाव आयोग ने अभी तक अगले साल होने वाले चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है।

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि उनकी पार्टी राकांपा का विचार है कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा से मुकाबला करने के लिए समान विचारधारा वाले दलों के बीच वोटों का विभाजन नहीं होना चाहिए। मलिक ने कहा कि राकांपा गोवा विधानसभा चुनावों और भाजपा विरोधी दलों के बीच एकता की वकालत करने के लिए कांग्रेस के साथ भी बातचीत कर रही है।

2017 के गोवा विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस 40 सदस्यीय सदन में 17 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, लेकिन सरकार बनाने में विफल रही। भाजपा, जिसने 13 सीटें जीती थीं। तटीय राज्य में सरकार बनाने के लिए कुछ क्षेत्रीय संगठनों और निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ गठबंधन किया।

कांग्रेस ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अपने आठ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिगम्बर कामत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, कामत को मडगांव विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

वह इसी सीट से वर्तमान में विधायक भी हैं। इसके साथ ही, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं एलेक्सियो लॉरेंको को करटोरिम विधानसभा क्षेत्र और सुधीर कानोलकर को मापुसा विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। कांग्रेस राज्य में गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। राज्य की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होना है। 

टॅग्स :गोवाकांग्रेसपी चिदंबरमBJPटीएमसीAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए