लाइव न्यूज़ :

Goa Assembly Election 2022: निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल, इस सीट से लड़ेंगे, कल नामांकन पत्र दाखिल करेंगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 26, 2022 19:40 IST

Goa Assembly Election 2022: गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को छोड़ना उनके लिए ‘‘सबसे मुश्किल’’ फैसला था।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने अतानासियो मॉन्सरेट को पणजी सीट से मैदान में उतारा है।उत्पल ने 2019 पणजी उपचुनाव का जिक्र किया।उत्पल ने शुक्रवार को भाजपा छोड़ दी थी।

Goa Assembly Election 2022: गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर कल पणजी विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उत्पल पर्रिकर ने शुक्रवार को भाजपा छोड़ दी थी।

उत्पल पर्रिकर ने घोषणा की कि वह राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव पणजी से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे। सत्तारूढ़ दल भाजपा ने पणजी सीट से मौजूदा विधायक अतानासियो मॉन्सरेट को मैदान में उतारा है, जिसका प्रतिनिधित्व लंबे समय तक मनोहर पर्रिकर ने किया था।

पर्रिकर ने कहा, ‘‘मेरे पास और कोई विकल्प नहीं बचा था। मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और मैं पणजी से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ूंगा।’’ उन्होंने यह भी कहा कि इस्तीफा एक औपचारिकता थी, लेकिन भाजपा ‘‘हमेशा मेरे दिल में रहेगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरे लिए एक मुश्किल विकल्प है, मैं यह गोवा के लोगों के लिए कर रहा हूं। मेरे राजनीतिक भविष्य को लेकर किसी को चिंता नहीं होनी चाहिए, वह गोवा के लोग करेंगे।’’ पर्रिकर ने कहा कि भाजपा ने उन्हें "अन्य विकल्प" (पणजी के अलावा अन्य निर्वाचन क्षेत्रों) की पेशकश की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन मूल्यों के लिए लड़ रहा हूं, जिन पर मैं विश्वास करता हूं। पणजी के लोगों को निर्णय लेने दें। मैं अपनी पार्टी के साथ बातचीत नहीं कर सकता।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या वह अन्य राजनीतिक दलों का समर्थन मांगेंगे, उन्होंने कहा कि उनके लिए एकमात्र मंच भाजपा है।

पर्रिकर ने कहा, ‘‘अगर भाजपा नहीं तो मैं निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ूंगा। मैं किसी अन्य राजनीतिक दल का चयन नहीं करूंगा।’’ यदि भगवा दल पणजी से किसी ‘अच्छे उम्मीदवार’ को खड़ा करता है, तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। घोषणा की कि वह राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव पणजी से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022गोवा विधानसभा चुनाव 2022BJPमनोहर पर्रिकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?