लाइव न्यूज़ :

आर्टिकल 370 हटाने के समर्थन करने वाले पार्टी नेताओं पर भड़के गुलाम नबी, कहा- 'ये पहले कश्मीर व कांग्रेस का इतिहास पढ़ लें'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 6, 2019 13:12 IST

राज्यसभा में जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक को पास कर दिया गया है। बिल के पक्ष में 125 वोट और 61 विपक्ष में वोट पड़े हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा ने सोमवार को अनुच्छेद 370 की अधिकतर धाराओं को खत्म कर जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख को दो केन्द्र शासित क्षेत्र बनाने संबंधी सरकार के दो संकल्पों को मंजूरी दे दी है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल जम्मू-कश्मीर के हालात का जायजा लेंगे जाएंगे।

केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देनेवाला आर्टिकल 370 खत्म किया है। आज (6 अगस्त) को जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल लोकसभा में पेश हुआ। इस मामले पर लोकसभा में चर्चा जारी है। पांच अगस्त को राज्यसभा में जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक को पास कर दिया गया है। बिल के पक्ष में 125 वोट और 61 विपक्ष में वोट पड़े हैं। लोकसभा में जारी चर्चा के बीच राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आजाद ने मीडिया से बात करते हुये कहा है कि जिन लोगों को इतिहास या कांग्रेस का इतिहास नहीं पता है उनसे मुझे कोई लेना देना नहीं। न्यूज एजेंसी एएनआई कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद का वीडियो भी शेयर किया है। 

आर्टिकल 370 हटाने के केंद्र के फैसले का समर्थन करने वाले अपनी पार्टी के नेताओं पर भड़के कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा है, ''जिन लोगों को इतिहास या कांग्रेस का इतिहास नहीं पता है उनसे मुझे कोई लेना देना नहीं। वे पहले जम्मू-कश्मीर और कांग्रेस का इतिहास पढ़ लें, फिर कांग्रेस में रहे।''

वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, विलय का मतलब जम्मू-कश्मीर को एकतरफा फैसले में टुकड़ों में बांटना, जन प्रतिनिधियों को जेल भेजना और संविधान का उल्लंघन नहीं है। देश लोगों से बनता है, जमीन के टुकड़े से नहीं। शक्ति के इस गलत इस्तेमाल का राष्ट्रीय सुरक्षा पर असर पड़ेगा।

राज्यसभा ने सोमवार को अनुच्छेद 370 की अधिकतर धाराओं को खत्म कर जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख को दो केन्द्र शासित क्षेत्र बनाने संबंधी सरकार के दो संकल्पों को मंजूरी दे दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुये सरकार ने देश की सेना को हाई अलर्ट पर रखा है। वहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल जम्मू-कश्मीर के हालात का जायजा लेंगे जाएंगे। 

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह