लाइव न्यूज़ :

गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के 17 पार्षदों ने ज्वाइन किया बीजेपी, कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में थामा पार्टी का दामन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 8, 2019 18:13 IST

जीएमएम की राजनीति दार्जिलिंग में काफी मजबूत मानी जाती है. दार्जिलिंग को अलग राज्य घोषित किए जाने को लेकर पार्टी ने लम्बे समय से बंगाल में आंदोलन चलाया है.

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी की नजर अब 2021 में बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव पर टिकी हुई है. लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने बंगाल में 18 सीटें जीतने में सफलता पायी थी.

पश्चिम बंगाल में बीजेपी का कुनबा बढ़ाने का सिलसिला लगातार जारी है. टीएमसी के पार्षदों, विधायकों के बाद आज गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के 17 पार्षदों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है.

कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में जीएमएम के पार्षद बीजेपी में शामिल हुए. जीएमएम की राजनीति दार्जिलिंग में काफी मजबूत मानी जाती है. दार्जिलिंग को अलग राज्य घोषित किए जाने को लेकर पार्टी ने लम्बे समय से बंगाल में आंदोलन चलाया है.

दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में सभी पार्षदों के साथ कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेस को संबोधित किया. इससे पहले टीएमसी के दर्जनों पार्षद, दो विधायक बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. 

सीपीएम के भी एक विधायक ने भाजपा ज्वाइन किया था. लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने बंगाल में 18 सीटें जीतने में सफलता पायी थी. बीजेपी के नेताओं ने दावा किया है कि बंगाल में अगले 6 महीने में टीएमसी के कई विधायक पार्टी के साथ आयेंगे. वहीं, बंगाल में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भी कहा था कि ममता दीदी के 50 विधायक उनके संपर्क में हैं. 

 

बीजेपी की नजर अब  2021 में बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव पर टिकी हुई है. पार्टी इसके लिए दूसरे दलों से नेताओं को आयातित कर रही है. हाल ही में मुकुल रॉय के बेटे ने भी भाजपा ज्वाइन कर लिया था. 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कैलाश विजयवर्गीयपश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब