लाइव न्यूज़ :

मनोहर पर्रिकर का बड़ा बयान, कहा- लड़कियों के बियर पीने की बात से डर गया हूं

By IANS | Updated: February 9, 2018 21:54 IST

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें इस तथ्य से डर लगने लगा है कि अब लड़कियों ने भी बियर पीना शुरू कर दिया है।

Open in App

 गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें इस तथ्य से डर लगने लगा है कि अब लड़कियों ने भी बियर पीना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, "मुझे अब डर लगने लगा है, क्योंकि अब तो लड़कियों ने भी बियर पीना शुरू कर दिया है, सहन शक्ति की सीमा टूट रही है। विधानसभा सचिवालय, पोरवोरिम द्वारा आयोजित राज्य युवा संसद कार्यक्रम में पर्रिकर ने कहा, "सभी नहीं, मैं इस भीड़ की बात नहीं कर रहा (उन्होंने भीड़ की तरफ इशारा किया)।"भारतीय प्रोद्यौगिकी संस्थान (आईआईटी) मुम्बई के पूर्व छात्र पर्रिकर ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में ड्रग्ल लेना कोई नई परिघटना नहीं है। उन्होंने अपने छात्र जीवन को याद करते हुए कहा, "जब मैं आईआईटी में था, तो वहां एक छोटा समूह था जो गांजे का नशा करता था। तो, यह कोई आज की परिघटना नहीं है। कुछ छात्रों पर पोर्नोग्राफी (अश्लील फिल्म) का जुनून सवार था।उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में मादक पदार्थो के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की है। लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि मादक पदार्थो की यह समस्या शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश कर गई है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थो पूरे नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई है और यह तब तक बंद नहीं होगी जब तक मादक पदार्थ का कारोबार खत्म नहीं हो जाता।मुख्यमंत्री ने कहा, मादक पदार्थ बेचने वाले 170 लोगों की गिरफ्तारी के बाद 13 अगस्त 2017 को मैंने निर्देश दिए थे। नियमानुसार कम मात्रा में मादक पदार्थ मिलने पर आठ से 15 दिन या एक महीने में जमानत मिल जाती है। हमारे न्यायालय भी दयालु हैं.. लेकिन कम से कम दोषी पकड़े जाते हैं।

टॅग्स :मनोहर पार्रिकरगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप