लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता गिरिराज का ट्वीट, एग्जिट पोल देखकर ममता, नायडू सहित पूरा विपक्ष आईसीयू में

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 20, 2019 14:25 IST

गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर निशाना साधते हुए कहा कि एग्जिट पोल देखकर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और आंध्र प्रेदश के सीएम चंद्रबाबू नायडू समेत सम्पूर्ण विपक्षी नेता राजनीतिक रूप से आईसीयू में पहुंच गए हैं। अब 23 तारीख के बाद इन सभी को जनता के बीच राजनीतिक पश्चाताप करना चाहिए ताकि इन्हें राजनीतिक मोक्ष की प्राप्ति हो सके।

Open in App
ठळक मुद्देइससे 24 घंटे पहले ट्वीट कर गिरिराज सिंह ने कहा था कि बेगूसराय के बलिया में लगातार सामाजिक समरसता को छिन्न-भिन्न करने का काम किया जा रहा है। सातवें चरण का चुनाव संपन्‍न होने के बाद सामने आए एग्जिट पोल के नतीजों में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाया गया है।

देश में चुनाव खत्म हो गया है। 23 मई को मतगणना होगी। 19 मई को विभिन्न चैनलों पर एग्जिट पोल दिखाया गया। एग्जिट पोल में भाजपा नीत एनडीए की सरकार बनती दिख रही है।

विपक्ष का कहना है कि यह भ्रामक है। 2004 में भी ऐसे ही एग्जिट पोल उल्टा हुआ था। 2018 के विधानसभा चुनाव में भी एग्जिट पोल गलत साबित हुआ। इस बीच, एग्जिट पोल को लेकर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के बेगूसराय लोकसभा से प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने इसी को लेकर विपक्षी नेताओं पर तंज कसा है।

सातवें चरण का चुनाव संपन्‍न होने के बाद सामने आए एग्जिट पोल के नतीजों में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाया गया है। गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर निशाना साधते हुए कहा कि एग्जिट पोल देखकर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और आंध्र प्रेदश के सीएम चंद्रबाबू नायडू समेत सम्पूर्ण विपक्षी नेता राजनीतिक रूप से आईसीयू में पहुंच गए हैं। 

अब 23 तारीख के बाद इन सभी को जनता के बीच राजनीतिक पश्चाताप करना चाहिए, ताकि इन्हें राजनीतिक मोक्ष की प्राप्ति हो सके। इससे 24 घंटे पहले ट्वीट कर गिरिराज सिंह ने कहा था कि बेगूसराय के बलिया में लगातार सामाजिक समरसता को छिन्न-भिन्न करने का काम किया जा रहा है। 

यहां के लोगों ने कई दफा आक्रोश में बाजार बंद भी किया। पुलिस प्रशासन से मैंने कहा कि ऐसे सीरियल ऑफेंडर को जल्द से जल्द चिन्हित करें और उस पर कानून सम्मत कार्रवाई करें। बता दें कि रविवार को सातवें चरण के मतदान की समाप्ति के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आए थे, जिसमें एनडीए को पूर्ण बहुत मिलता दिख रहा है। साथ ही पश्चिम बंगाल में कई सीटों पर भाजपा की जीत दिखाई गई है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव 2019गिरिराज सिंहबेगूसरायममता बनर्जीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप