लाइव न्यूज़ :

बिहार में RSS सहित 19 हिंदूवादी संगठनों से संबंधित सूचनाएं इकट्ठा करने के सवाल पर मचा बवाल, केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल

By एस पी सिन्हा | Updated: July 19, 2019 16:57 IST

गिरिराज सिंह ने आरएसएस की जासूसी मामले पर कहा कि यह किसी को समझ में ही नहीं आया कि जांच कराने के आदेश देने के पीछे क्या कारण था? बिहार में जदयू-भाजपा के साथ सरकार में है और संघ हमारा मातृ संगठन है और ऐसे में जबकि सुशील मोदी उपमुख्यमंत्री हैं तो उनसे पूछा जाना चाहिए कि ऐसा क्यों किया गया?

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में आरएसएस सहित 19 हिंदूवादी संगठनों और उनके सदस्यों से संबंधित सूचनाएं एकत्रित करने के लिए बिहार विशेष शाखा की चिट्ठी पर सियासी घमासान मचा हुआ है. इस मामले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर निशाना साधा है और कहा है कि इस मामले में सुशील मोदी से सवाल पूछा जाना चाहिए.

बिहार में आरएसएस सहित 19 हिंदूवादी संगठनों और उनके सदस्यों से संबंधित सूचनाएं एकत्रित करने के लिए बिहार विशेष शाखा की चिट्ठी पर सियासी घमासान मचा हुआ है. इस मामले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर निशाना साधा है और कहा है कि इस मामले में सुशील मोदी से सवाल पूछा जाना चाहिए और मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी इजाजत के बिना इतना बड़ा निर्णय कैसे लिया गया?

गिरिराज सिंह ने आरएसएस की जासूसी मामले पर कहा कि यह किसी को समझ में ही नहीं आया कि जांच कराने के आदेश देने के पीछे क्या कारण था? बिहार में जदयू-भाजपा के साथ सरकार में है और संघ हमारा मातृ संगठन है और ऐसे में जबकि सुशील मोदी उपमुख्यमंत्री हैं तो उनसे पूछा जाना चाहिए कि ऐसा क्यों किया गया? इसके पीछे मंशा क्या थी और छानबीन करने की जरूरत क्यों पड़ी? 

इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीधा सवाल किया कि इतना बड़ा निर्णय बिना आपकी इजाजत के कैसे संभव हुआ? ये तो जांच का विषय है. उन्होंने कहा कि जो घटना घटी वह काफी आपत्तिजनक थी. इस घटना से लोगों में इतना आक्रोश है कि लोग अब पूछ रहे हैं कि हम सरकार में हैं या सरकार से बाहर? 

उन्होंने कहा कि किसी भी गठबंधन में सरकार को अपने ढंग से चलाना होता है. लेकिन जब ऐसी घटनाएं आती है तो पूरा परिवार प्रतिकार करता है. आज इस घटना पर सभी कार्यकर्ताओं ने प्रतिकार किया है. गिरिराज सिंह ने संघ परिवार से भाजपा के रिश्ते पर कहा कि संघ हमारा मातृ संगठन है और जिसका चरित्र पारदर्शी है. संघ के ऊपर इस तरह से नाजायज तरीके से जांच कराने का आदेश उचित नहीं था. इस दोहरी सदस्यता के मुद्दे पर एक बार अटलबिहारी वाजपेयीजी ने इस्तीफा दे दिया था. हम संघ के सवाल पर कोई समझौता नहीं कर सकते हैं.  

वहीं, गिरिराज सिंह के इस बयान पर भाजपा नेता दिलीप सिंह ने ही नाराजगी जतायी है और कहा है कि इस बयान से गिरिराज राज सिंह अपनी पीड़ा व्यक्त कर रहे हैं. अगर उन्हें कुछ दिक्कत हो तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी या अमित शाह से मिल लें. बिहार में एनडीए का गठबंधन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच हुआ है. 

यहां उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके 18 सहयोगी संगठनों के बिहार के पदाधिकारियों के बारे में स्पेशल ब्रांच द्वारा पूरी जानकारी मंगाने के मसले पर मचे राजनीतिक बवाल के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लिया और डीजीपी, गृह सचिव, एडीजी (सीआईडी) को तलब किया था. 

मुख्यमंत्री ने अफसरों से इस बारे में पूरी जानकारी ली और उन्हें मामले पर समुचित कार्रवाई करने को कहा है. उधर, भाजपा और आरएसएस नेता इस मामले को लेकर खासा नाराज हैं और उन्होंने इसपर अपनी ही सरकार यानि नीतीश सरकार से जवाब मांगा है. साथ ही इन नेताओं ने इस प्रकरण के जिम्मेदार पदाधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात भी कही है. 

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यह नीतीश कुमार के आदेश से जारी किया गया था, क्योंकि गृह विभाग उनके जिम्मे है. हालांकि, विशेष शाखा के एडीजी जेएस गंगवार ने सफाई देते हुए कहा था कि इस मामले में पुलिस मुख्यालय, गृह विभाग और सरकार की न तो कोई भूमिका है न कोई आदेश-निर्देश दिया गया था.

टॅग्स :गिरिराज सिंहनीतीश कुमारसुशील कुमार मोदीआरएसएसबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया