लाइव न्यूज़ :

गुलाम नबी आजाद ने फिर साधा BJP पर निशाना, कहा- कश्मीर में घर से कोई बाहर नहीं जा सकता, बीजेपी ने नक्शे से J&K को मिटा दिया है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 8, 2019 20:02 IST

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री आजाद हाल ही में अनुच्छेद 370 की कई धाराएं खत्म करने और राज्य के दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने के कदम से पैदा हुए हालात की पृष्ठभूमि में कश्मीर जा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्दे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने की बुधवार को घोषणा की।कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, जब मैं हवाई यात्रा से देख रहा था तो वहां हाईवे पर एक भी आदमी नहीं दिखा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को गुरुवार को प्रशासन ने श्रीनगर हवाई अड्डे पर रोक गया था। जिसके बाद कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने हवाई यात्रा से कश्मीर घाटी का पूरा नजारा देखा। जिसके बाद मीडिया से बात करते हुये उन्होंने भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) की केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने भारत के नक्शे से ही जम्मू-कश्मीर का मिटा दिया है। 

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, जब मैं हवाई यात्रा से देख रहा था तो वहां हाईवे पर एक भी आदमी नहीं दिखा। कश्मीर में घर से कोई भी बाहर नहीं निकल सकता है। गुलाम नबी का कहना है कि एनडीए काला कानून लेकर आई है। साथ ही उन्होंने पूछा है कि कर्फ्यू लगाकर राज करना कौन सी बहादुरी है?

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री आजाद हाल ही में अनुच्छेद 370 की कई धाराएं खत्म करने और राज्य के दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने के कदम से पैदा हुए हालात की पृष्ठभूमि में कश्मीर जा रहे थे। गौरतलब है कि संसद ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा संबंधी अनुच्छेद 370 के कई प्रावधानों को समाप्त करने के प्रस्ताव संबंधी संकल्प और जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख में विभाजित करने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने की बुधवार को घोषणा की।

टॅग्स :कांग्रेसधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां