लाइव न्यूज़ :

गुलाब नबी आजाद ने बीजेपी पर साधा निशाना, अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर कही ये बात 

By धीरेंद्र जैन | Updated: November 4, 2018 05:50 IST

गुलाब नबी आजाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर जमकर हमला बोलते हुये कहा- जो लोग काला धन लेकर देश से भाग गए सरकार उन्हें आज तक वापिस नहीं ला सकी।

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर जमकर हमला बोलते हुये यहां प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि मोदी और राजे ने लोगों को नौकरी देने सहित कई अधूरे वादे किए हैंे। भाजपा सरकार के राज में लडकियां सुरक्षित नहीं हैं। उनके साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। आज छोटी बच्चियों के साथ ऐसी घटनाएं हो रही हैं जो बेहद निंदनीय है।

आजाद ने कहा, जो लोग काला धन लेकर देश से भाग गए सरकार उन्हें आज तक वापिस नहीं ला सकी। आजाद ने कहा कि भाजपा की सरकार पहले भी रही है और उनके शासन काल में भी ऐसा कभी नहीं हुआ, यहां तक की अटल बिहारी वाजपेयी के समय में भी नहीं। नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने विदेश घूमने का रिकॉर्ड बना दिया पर इन यात्राओं का लाभ देश को नहीं मिल सका। 

मोदी जी ने पिछले चुनाव के दौरान 10 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था और मुख्यमंत्री राजे ने 15 लाख लोगों को नौकरी देने का वादा किया था। अगर पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या देखें तो यह 20 लाख है। यानी राजस्थान में नौकरी तो मिली नहीं उल्टा बेराजगारों की संख्या भी बढ़ गई। ऐसा ही हाल केंद्र में रहा।

टॅग्स :गुलाम नबी आजादराजस्‍थान चुनावविधानसभा चुनावनरेंद्र मोदीवसुंधरा राजे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल