लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद में बदला बीजेपी का 'भाग्य' पर महाराष्ट्र में झटका, किरीट सोमैया बोले- अगले साल मुंबई की बारी

By विनीत कुमार | Updated: December 4, 2020 13:18 IST

GHMC Election Results 2020: ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में बीजेपी रुझानों में बहुमत के पार दिख रही है। हालांकि महाराष्ट्र में उसे झटका लगा है। देवेंद्र फड़नवीस ने भी बीजेपी की हार को स्वीकार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव के आ रहे नतीजों में रुझानों में बीजेपी को बहुमत तीसरे नंबर पर खिसकी ओवैसी की पार्टी, महाराष्ट्र में विधान परिषद के चुनाव में बीजपी का खराब प्रदर्शन

GHMC Results 2020: ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव (GHMC Election Results 2020) के रूझानों में बीजेपी बहुमत हासिल करती नजर आ रही है। वहीं, महाराष्ट्र में बीजेपी को बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है।

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में फिलहाल रुझानों में बीजेपी 83 सीटों पर आगे है। वहीं, टीआरएस 38 और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM 18 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 2 सीट पर आगे है। 

बीजेपी ने इस चुनाव के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। ऐसे में पार्टी के लिए आ रहे नतीजे उत्साह बढ़ाने वाले हैं। जीत से उत्साहित महाराष्ट्र के बीजेपी नेता किरीट सौमेया ने ट्वीट किया, 'हैदराबाद में जीत हमारी है, अगले साल मुंबई की बारी है। (मुंबई महापालिका BMC)।'

वहीं, दूसरी ओर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने माता लक्ष्मी की तस्वीर के साथ ट्वीट किया, 'भाग्यनगर'।

महाराष्ट्र में बीजेपी का बुरा हाल

हैदराबाद में भले ही बीजेपी के लिए हालात उसके अनुरूप हैं लेकिन महाराष्ट्र में नतीजे पार्टी के एकदम उलट आ रहे हैं। महाराष्ट्र विधान परिषद की 5 सीटों के लिए हुए चुनाव में बीजेपी खबर लिखे जाने तक केवल एक सीट पर आगे थी।

खराब नतीजों पर पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फड़नवीस ने कहा, 'नतीजे हमारे अनुरूप नहीं रहे। हम और सीटों की उम्मीद कर रहे थे लेकिन केवल एक जीत सके। हम तीन पार्टियों के एक साथ आने की शक्ति को ठीक से नहीं समझ सके।'

वहीं, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा, 'नतीजे दिखाते हैं कि महाविकास अघाड़ी का बनना और पिछले एक साल में सरकार के काम को लोग तवज्जो दे रहे हैं। बीजेपी को सच समझने की जरूरत है।'

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हैदराबादसंबित पात्राकांग्रेसअसदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह