लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद पुलिस ने ट्विटर इंडिया के MD को भेजा नोटिस, सात दिन में पुलिस स्टेशन आकर बयान दर्ज कराने को कहा

By विनीत कुमार | Updated: June 18, 2021 08:29 IST

गाजियाबाद के लोनी में एक बुजुर्ग शख्स की पिटाई और वायरस हुए वीडियो के मामले में ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग एडिटर को नोटिस भेजा गया है। उन्हें अपना बयान दर्ज कराने के लिए एक हफ्ते का समय पुलिस ने दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देगाजियाबाद पुलिस की ओर से ट्विटर इंडिया के MD को नोटिस, बुजुर्ग की पिटाई से जुड़े वायरल वीडियो का मामला ट्विटर इंडिया के MD को एक हफ्ते में पुलिस स्टेशन आकर बयान दर्ज कराने को कहाइस मामले में इससे पहले गाजियाबाद पुलिस ट्विटर समेत कुछ पत्रकारों और कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर भी कर चुकी है

गाजियाबाद: बुजुर्ग शख्स की पिटाई और उसके वायरल वीडियो के मामले में गाजियाबाद पुलिस ने ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर को नोटिस भेजा है। ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष महेश्वरी को 7 दिनों के अंदर लोनी बॉर्डर पुलिस स्टेशन आने और अपना बयान रिकॉर्ड कराने को कहा गया है। इससे पहले पिछले महीने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने भी मनीष महेश्वरी से कथित 'कांग्रेस टूलकिट' के संबंध में पूछताछ की थी।

बहरहाल, ताजा मामला गाजियाबाद के लोनी के वायरल वीडियो को लेकर है। इस वीडियो को लेकर इससे पहले ट्विटर सहित कुछ पत्रकारों और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। ये एफआईआर लोनी बॉर्डर पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है।

एफआईआर में कहा गया है कि इन सभी ने गलत और भ्रामक सूचना को फैलाने का काम किया। साथ ही कहा गया है कि गाजियाबाद पुलिस की ओर से मुद्दे पर स्पष्टीकरण देने के बावजूद आरोपियों ने अपने ट्वीट डिलीट नहीं किए और न ही ट्विटर की ओर से ही ऐसा किया गया।

पुलिस और पीड़ित के परिवार के अलग-अलग बयान

दरअसल पूरा मामला सुफी अब्दुल समद नाम के बुजुर्ग शख्स से जुड़ा है। उनके साथ 5 जून को मारपीट की गई थी। समद ने एक सपा नेता के साथ फेसबुक लाइव में दावा किया मारपीट करने वालों ने उनसे 'वंदे मातरम' बोलने को कहा और 'जय श्री राम' के भी जबरन नारे लगवाए। साथ ही उनकी दाढ़ी काट दी गई।

यूपी पुलिस ने हालांकि कहा है कि इस घटना में सांप्रदायिकता का रंग नहीं है। पुलिस के अनुसार पीड़ित और आरोपी दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे। पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग शख्स ताबीज बेचने का काम करते थे। उन्होंने आरोपियों को भी ताबीज बेचा था लेकिन उसका असर नहीं दिखने पर नाराज आरोपियों ने पिटाई कर दी थी।

पुलिस ने बुजुर्ग से मारपीट करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है। वहीं पीड़ित का परिवार पुलिस के दावों को खारिज कर रहा है। अब्दुल समद के बेटे का बयान भी मीडिया में आया जिसमें वे कह रहे हैं कि उनके परिवार में कोई भी ताबीज बेचने का काम नहीं करता है और पुलिस गलत जानकारी दे रही है।

टॅग्स :ट्विटरगाजियाबादउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?