लाइव न्यूज़ :

पैसा दो पथराव करवा लो, कश्‍मीर में चल रही है ताजा हवा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 5, 2019 00:00 IST

गांदरबल के एक नवोदित क्रिकेटर के मुताबिक अगर सही दाम मिले तो वह सौरा, बुछपोरा और उससे सटे इलाकों में देश विरोधी प्रदर्शन शुरू कर सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देकश्‍मीर में पैसे लेकर हिंसक प्रदर्शन करवाने वाले ठेकेदारों की एक नई पौध तैयार हो चुकी है।इसमें समाजसेवी संस्थाओं के संचालकों, नवोदित क्रिकेटरों और मुख्यधारा की राजनीति से जुड़े कई नेता शामिल हैं।

कश्‍मीर में पैसे लेकर हिंसक प्रदर्शन करवाने वाले ठेकेदारों की एक नई पौध तैयार हो चुकी है। इसमें समाजसेवी संस्थाओं के संचालकों, नवोदित क्रिकेटरों और मुख्यधारा की राजनीति से जुड़े कई नेता शामिल हैं।

एक मीडिया संस्थान ने वादी में हिंसक प्रदर्शनों को हवा देने के लिए तैयार बैठे पैसे के लालची ठेकेदारों की मौजूदगी की अपने एक स्टिंग में पुष्टि की है।

हजरतबल इलाके में रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर ने कहा कि नकद पैसा मिले तो पथराव और बाजार बंद कराना बहुत आसान है। अगर आग लगानी है तो वह भी होगी। अगर उसे पैसा मिले तो उसका गैंग कश्मीर में किसी गली के भीतर साइकिल भी नहीं चलने देगा। गैर सरकारी संगठन चलाने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि उसका असली काम तो हिंसक प्रदर्शनों के लिए बेरोजगार युवकों की भर्ती है। उसने माना कि वह पत्थरबाजों के लिए ही पैसा जमा करता है। 12 लाख रुपये मिले तो वह हिंसक प्रदर्शनों का सिलसिला शुरू कर सकता है। बस इंटरनेट शुरू होने दो, काम शुरू कर देंगे।

गांदरबल के एक नवोदित क्रिकेटर के मुताबिक अगर सही दाम मिले तो वह सौरा, बुछपोरा और उससे सटे इलाकों में देश विरोधी प्रदर्शन शुरू कर सकता है। उसके पास ऐसे लड़कों की अच्छी तादाद है। यह लड़के नकाब पहनकर प्रदर्शन करेंगे और सुरक्षाबलों पर पथराव कर वाहनों की आवाजाही रोकेंगे। उन पर पुलिस व अन्य सुरक्षाबल गोली चला सकते हैं, पैलेट दाग सकते हैं फिर भी सब तैयार हैं।

दो करोड़ मिले तो एक माह के लिए पथराव व बंद कराया जा सकता एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के भूतपूर्व कार्यकर्ता ने कहा कि वह वादी में स्कूलों पर हमले और आग लगाने की योजना पर काम कर सकता है। उसने कहा कि मैंने मस्जिद में भी इस विषय पर बात की है। हम छह सात स्कूलों में आग लगा सकते हैं। सरकारी स्कूलों के बजाय निजी स्कूल को आग लगानी होगी क्योंकि सरकारी स्कूलों में आजकल कोई अपने बच्चों को दाखिल नहीं कराता। इसके अलावा एक माह के लिए पथराव और बंद भी कराया जा सकता है, लेकिन दो करोड़ रुपये खर्च आएगा।

हिंसक प्रदर्शन भड़काने के लिए शुक्रवार को नमाज का समय सही है। इसके लिए सिर्फ इमाम की जरूरत पड़ेगी। मैं किसी तरह मस्जिद कमेटी से बात कर भाषण के लिए एक दो मिनट लेकर नारेबाजी शुरू कर दूंगा। इसके बाद माहौल बदल जाएगा। उसने दावा किया कि वह 20 दिनों तक यह हंगामा कायम रख सकता है। उसने एक दिन के लिए अपनी फीस पांच लाख रुपये बताई है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो