लाइव न्यूज़ :

जिनोम अनुक्रमण: 211 नमूनों में से दो में ओमीक्रोन स्वरूप मिला

By भाषा | Updated: December 9, 2021 19:50 IST

Open in App

मुंबई, नौ दिसंबर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि 211 कोविड-19 संक्रमितों के नमूनों के जीनोम अनुक्रमण से पता चला है कि उनमें से दो में नया ओमीक्रोन स्वरूप है, जबकि 89 प्रतिशत में डेल्टा ‘डेरिवेटिव’ (यौगिक) और 11 प्रतिशत में डेल्टा स्वरूप है।

बीएमसी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए नमूनों की यह पांचवीं खेप थी और जिन रोगियों से नमूने एकत्र किए गए थे, उनमें से किसी की भी मृत्यु नहीं हुई है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि जांच के समग्र परिणाम से यह स्पष्ट होता है कि मुंबई में कोविड-19 का प्रकोप टीकाकरण के परिणामस्वरूप पूरी तरह से नियंत्रण में है, लेकिन विशेषज्ञों द्वारा ओमीक्रोन स्वरूप के तेजी से प्रसार पर चेतावनी के आलोक में लोगों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे महामारी प्रोटोकॉल जैसे मास्क पहनना, नियमित तौर पर हाथ धोना और सामाजिक दूरी बनाये रखने का पालन करें।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘जीनोम अनुक्रमण के लिए 227 नमूने भेजे गए थे जिनमें से 221 मुंबई से थे। 221 रोगियों में से, 19 (9 प्रतिशत) 20 वर्ष तक की आयु के थे, 69 (31 प्रतिशत) 21 से 40 वर्ष के बीच के, 73 (33 प्रतिशत) 41-60 वर्ष आयु वर्ग के, 54 (25 प्रतिशत) 61 से 80 वर्ष के बीच और छह (तीन प्रतिशत) 80 वर्ष से अधिक आयु के थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘221 रोगियों में से 24 में डेल्टा स्वरूप से संक्रमित पाये गए, 195 में डेल्टा ‘डेरिवेटिव’ और दो में ओमीक्रोन स्वरूप हैं। ओमीक्रोन के इन दो रोगियों को पहले से ही नये स्वरूप की संख्या में शामिल कर लिया गया है, इसलिए मुंबई में इसकी संख्या में कोई वृद्धि नहीं हुई है।’’

बीएमसी ने 221 रोगियों की स्वास्थ्य स्थिति का विवरण देते हुए कहा कि इनमें एक मरीज जिसने कोविड​​-19 ​​रोधी टीके की पहली खुराक ली थी और 26 टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं, अस्पताल में भर्ती हैं।

इसमें कहा गया है कि टीका नहीं लेने वाले 47 मरीजों में से कुल 12 अस्पताल में भर्ती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे