लाइव न्यूज़ :

जनरल कोटा बिल लोकसभा में पास होने पर बोले पीएम मोदी, सबको मिलेगा न्याय, यह दिन ऐतिहासिक

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 8, 2019 23:49 IST

लोकसभा में  10% आर्थिक आधार पर सवर्णों के आरक्षण का बिल पारित हो गया है। आरक्षण के लिए लाए गए 124वें संविधान संशोधन विधेयक को लोकसभा ने बहुमत के साथ पारित किया

Open in App

सवर्ण गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण को लेकर संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित होने का पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वागत किया है। 323 वोटों से विधेयक के पारित होने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर इसकी खुशी जताई। पीएम मोदी ट्वीट कर कहा,'124वां संविधान संशोधन बिल, 2019 का लोकशभा से पारित होना देश के इतिहास में मील का पत्थर है।' 

पीएम मोदी ने कहा, 'इस विधेयक ने उन प्रभावी उपायों को हासिल करने की प्रक्रिया को गति दी है जिससे समाज के सभी वर्गों के लिए न्याय सुनिश्चित होता है।'' 

मोदी ने ट्वीट करते हुए ये भी कहा, लोकसभा में संविधान (124वां संशोधन) विधेयक पारित होना देश के इतिहास में एक ऐतिहासिक क्षण है। 

लोकसभा में आरक्षण विधेयक पारित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा - यह सुनिश्चित करना हमारा प्रयास है कि हर गरीब व्यक्ति, चाहे वह किसी भी जाति या संप्रदाय का हो, गरिमापूर्ण जीवन जिये। पीएम मोदी ने सारे सांसदों को धन्यवाद भी दिया। 

पीएम मोदी ने एक बार फिर से सबका साथ, सबका विकास की बात करते हुए कहा,'हम सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर काम करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।' पीएम मोदी ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि देश के सभी गरीबों को जाति और संप्रदाय से परे सम्मान से जीवन जीने का हक मिल सके। 

पक्ष में पड़े 323 वोट 

लोकसभा में  10% आर्थिक आधार पर सवर्णों के आरक्षण का बिल पारित हो गया है। आरक्षण के लिए लाए गए 124वें संविधान संशोधन विधेयक को लोकसभा ने बहुमत के साथ पारित किया। बिल में सभी संशोधनों को बहुमत से मंजूरी दे दी गई।

 इस विधेयक के समर्थन में 323 वोट पड़े, जबकि महज 3 सांसदों ने इसके खिलाफ मतदान किया। कुल 326 सांसदों ने मतदान किया था। 

टॅग्स :सवर्ण आरक्षणनरेंद्र मोदीलोकसभा संसद बिलआरक्षण
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए