लाइव न्यूज़ :

विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ का उद्घोष करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: July 29, 2019 20:31 IST

गहलोत ने आगे कहा, ‘‘इंद्रदेव की बड़ी कृपा हुई... कह सकता हूं मैं? इंद्रदेव की बड़ी कृपा हुई कह सकता हूं मैं? उन पर तो आपका कब्जा नहीं है खाली... जय श्रीराम।’’ सदन में जय श्रीराम की गूंज के बीच गहलोत ने विपक्षी भाजपा पर तंज कसते हुए आगे कहा, ‘‘अब जय श्रीराम जो हैं उस पर आपने कब्जा कर लिया। क्या हमारे लोग खुश नहीं हुए जब मैं बोला जय श्रीराम? सब खुश होते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविनियोग विधेयक हुई बहस पर अपने जवाब की शुरुआत में गहलोत ने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को उनके जन्मदिन की बधाई दी।फिर उन्होंने राज्य में गत कुछ दिनों से हो रही अच्छी बारिश का जिक्र किया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को राजस्थान विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ का उद्घोष करते हुए विपक्षी भाजपा पर निशाना साधा।

विनियोग विधेयक हुई बहस पर अपने जवाब की शुरुआत में गहलोत ने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को उनके जन्मदिन की बधाई दी। फिर उन्होंने राज्य में गत कुछ दिनों से हो रही अच्छी बारिश का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘‘अच्छा मानसून आया है उसके लिए सबको बधाई। जो चिंता की लकीरें हमारे माथे पर आ रही थीं उनसे छुटकारा मिले उसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।’’

प्रतिपक्ष की ओर देखते हुए गहलोत ने आगे कहा, ‘‘इंद्रदेव की बड़ी कृपा हुई... कह सकता हूं मैं? इंद्रदेव की बड़ी कृपा हुई कह सकता हूं मैं? उन पर तो आपका कब्जा नहीं है खाली... जय श्रीराम।’’ सदन में जय श्रीराम की गूंज के बीच गहलोत ने विपक्षी भाजपा पर तंज कसते हुए आगे कहा, ‘‘अब जय श्रीराम जो हैं उस पर आपने कब्जा कर लिया। क्या हमारे लोग खुश नहीं हुए जब मैं बोला जय श्रीराम? सब खुश होते हैं।

पर दुर्भाग्य यह है कि आप कब्जा कर लेते हो। जैसे गांधी जी पर कर रहे हो, सरदार पटेल पर कर रहे हो, आंबेडकर साहब पर कर रहे हो। ये गलत है... ये गलत है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जय श्रीराम, श्रीराम का नाम मर्यादा पुरुषोत्तम राम होता है। हम उनके नाम को भी लोगों के बीच इस रूप में ले जाएं कि लोगों में अशांति पैदा हो, गुस्सा पैदा हो...यह अच्छी बात नहीं है।

दुर्भाग्य है कि जिस प्रकार से मैंने कहा जय श्रीराम...सब खुश हो गए चाहे पक्ष हो या विपक्ष या प्रदेशवासी हो। कोई अल्लाह हू अकबर बोल जाए और कोई एतराज करे या कहे कि आपको जबरदस्ती बोलना पड़ेगा तो वह गलत है। मन से कोई बोले तो अच्छी बात है। लेकिन जय श्रीराम को लेकर भी अगर हम इस प्रकार से माहौल बनाएंगे तो यह देश कहां जाएगा?’’ 

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos