लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Political Crisis: गहलोत के वफादार मंत्री पी एस खाचरियावास ने कहा - अगर विधायक इकट्ठा होकर कोई बात कह रहे हैं तो पार्टी हाईकमान को वह सुनना चाहिए

By रुस्तम राणा | Updated: September 26, 2022 15:46 IST

राजस्थान सरकार में मंत्री पी.एस. खचारियावास ने कहा, राजस्थान की सड़कों पर ED, CBI और IT उतरने वाली है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतरकर लड़ना पड़ेगा। भाजपा अगर एजेंसी भेजेगी तो एजेंसी का जवाब देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री ने कहा- कांग्रेस की सरकार को बचाने के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता और विधायक लड़ेगाखचारियावास ने कहा - भाजपा अगर एजेंसी भेजेगी तो एजेंसी का जवाब देंगेउन्होंने राजस्थान में उपजे सिसायी संकट को बताया भाजपा की साजिश

जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के उत्तराधिकारी को लेकर राजस्थान में उपजे सियासी संकट के बीच राज्य सरकार के मंत्री और अशोक गहलोत के वफादार माने जाने वाले पीएस खाचरियावास ने कहा कि यदि विधायक इकट्ठा होकर कोई बात कह रहे हैं तो वह बात पार्टी हाईकमान के सामने सुनी जानी चाहिए।

एएनआई से बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा, राजस्थान की सड़कों पर ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई उतरने वाली है। अब इनकम टैक्स, सीबीआई के नोटिस आने चालू हो गए हैं। इनकम टैक्स ने राजेंद्र यादव के घर पर रेड की है, मंत्री के घर पे। उन्होंने कहा, इसके खिलाफ सड़कों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उतरना पड़ेगा, सड़कों पर बराबर मुकाबला करना पड़ेगा। 

उन्होंने कहा, भाजपा अगर लाठी चलाएगी तो लाठी से सामना करेंगे। गोली चलाएगी तो गोली से जवाब देंगे। भाजपा जुल्म करेगी तो जुल्म का जवाब देंगे। भाजपा एजेंसियां भेजेगी तो एजेंसियों को जवाब देंगे। लेकिन कांग्रेस की सरकार को बचाने के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता एक-एक विधायक कल भी एक था और आज भी एक है। 

उन्होंने आगे कहा, कांग्रेस कार्यकर्ता और विधायक सोनिया गांधी और राहुल गांधी के एक आवाह्न पर खून बहा देंगे राजस्थान की सड़कों पर। लेकिन डेमोक्रेसी में अचानक विधायकों को पता चलता कोई मीटिंग हो गई, कोई अफवाह फैली है तो क्लियर कर दीजिए परिवार का मामला है, स्पष्ट हो जाएगा। लेकिन बीजेपी जो षड्यंत्र कर रही है सरकार को गिराने का, उस षड्यंत्र से बचाने के लिए यदि विधायक इकट्ठा होकर कोई बात कह रहे हैं तो वह बात पार्टी हाईकमान को सुनना चाहिए। 

ED, CBI coming to Rajasthan. Congress workers will have to fight on roads. Every MLA & worker of Congress in united to save govt, we can spill blood on roads...But if MLAs want to save govt against BJP's conspiracy then they should be heard: Gehlot loyalist min PS Khachariyawas

उधर, राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा ने सचिन पायलट को वफादार सिपाही बताया है। उन्होंने कहा कि सचिन पायलट पार्टी का वफादार सिपाही है। सब (विधायक) आलाकमान के साथ है। 

 

टॅग्स :कांग्रेसराजस्थानअशोक गहलोतसचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस