लाइव न्यूज़ :

गहलोत ने राजस्थान में कोरोना वायरस की स्थिति पर संतोष जताया

By भाषा | Updated: August 19, 2021 16:29 IST

Open in App

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति पर संतोष जताते हुए कहा कि हालात को काबू में रखना हमारे हाथ में ही है और लोग कोविड-19 रोधी टीका अवश्य लें।गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘पिछले कुछ सप्ताह से राज्य में कोविड-19 के नये मामलों की संख्या 20 के आसपास बनी हुई है। अगस्त माह में प्रदेशभर में कोरोना वायरस संक्रमण से एक भी मृत्यु नहीं हुई है जो काफी संतोषजनक है।’’उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में फिलहाल सिर्फ 153 उपचाराधीन मामले हैं एवं ठीक होने की दर 99 प्रतिशत से भी अधिक है। इससे पता चलता है कि प्रदेश में फिलहाल कोरोना वायरस पूरी तरह से काबू में है। स्थिति नियंत्रण में रखना हमारे हाथ में ही है।’’गहलोत ने कहा कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर ना आए इसलिए प्रोटोकॉल का पालन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लोग घर से बाहर हमेशा मास्क लगाएं, दो गज की दूरी बनाएं रखें एवं हाथ धोएं तथा अपनी बारी आने पर टीका अवश्य लगवाएं।’’उन्होंने कहा, ‘‘आजकल लक्षण दिखने पर भी लोग जांच नहीं करवाते। ऐसा ना करें एवं कोरोना वायरस के लक्षण दिखने पर जांच अवश्य करवाएं। यदि हम प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इसी तरह आगे बढ़ते रहे तो राज्य में कोरोना वायरस की तीसरी लहर नहीं आ सकेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी