लाइव न्यूज़ :

गहलोत ने हाथी गांव में रह रहे महावत, उनके परिवारों की आर्थिक मदद का निर्णय लिया

By भाषा | Updated: December 9, 2020 23:26 IST

Open in App

जयपुर, नौ दिसंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कोविड-19 महामारी के कारण जयपुर स्थित हाथी गांव में रह रहे महावतों तथा उनके परिवारों की आजीविका प्रभावित होने के चलते आर्थिक मदद का निर्णय लिया है।

इस निर्णय के तहत हाथियों की देखभाल पर किए जा रहे खर्च के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।

गहलोत ने इस संबंध में वन विभाग से प्राप्त प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। इसके लिए हाथी कल्याण कोष के माध्यम से 4.2 करोड़ रुपये की सहायता राशि ‘मुख्यमंत्री सहायता कोष, कोविड-19 राहत कोष‘ से जारी की जाएगी।

निर्णय के अनुसार, लगभग 95 हाथियों के भरण-पोषण एवं उन पर निर्भर परिवारों के सहयोग हेतु 17 मार्च, 2020 से 31 दिसम्बर, 2020 की अवधि के लिए सहायतार्थ राशि हाथी कल्याण संस्था को आवंटित की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू