लाइव न्यूज़ :

गौतम गंभीर ने अपने संसदीय क्षेत्र में शुरू की तीसरी ‘जन रसोई’

By भाषा | Updated: August 20, 2021 16:52 IST

Open in App

पूर्वी दिल्ली के सांसद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता गौतम गंभीर ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र के पटपड़गंज इलाके में तीसरी ‘‘जन रसोई’’ की शुरुआत की। गंभीर के कार्यालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया कि इतिहास में पहली बार लंबे समय से खाली पड़ी एक अपशिष्ट निपटान इकाई को आधुनिक रसोईघर में तब्दील किया गया है जो हजारों लोगों को खाना खिलाएगा। बयान के मुताबिक गंभीर ने कहा, ‘‘मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि हमारी तीसरी ‘जन रसोई’ 20 अगस्त से दिल्ली के लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेगी। दिल्ली में भूख के खिलाफ हमारी लड़ाई इससे मजबूत होगी।’’ गंभीर इससे पहले पिछले साल दिसंबर में गांधीनगर और इस साल फरवरी में न्यू अशोकनगर में एक-एक ‘‘जन रसोई’’ आरंभ कर चुके हैं। क्रिकेट से राजनीति की दुनिया में आए गंभीर ने कहा कि इस रसोईघर का उद्देश्य गरीबों को सम्मान के साथ पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए हम एक रुपया प्रतीक के रूप में लेते हैं। हमारे स्वयंसेवक यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी यहां आकर भरपेट भोजन कर सके।’’ उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में ऐसी कुछ और जन रसोई खोलने की उनकी योजना है। गंभीर ने कहा, ‘‘पटपड़गंज विधानसभा को दिल्ली सरकार लगातार नजरअंदाज करती रही है और इस क्षेत्र में कोई वास्तविक विकास नहीं हुआ है। यहां झुग्गियों में रहने वाले लोग तनाव में रहते हैं लेकिन उन्हें सरकार से कोई मदद नहीं मिलती। उनके पुनर्वास को लेकर भी राज्य सरकार के पास कोई योजना नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि वह झुग्गियों में रहने वाले लोगों का वित्तीय बोझ कम करना चाहते हैं और इसलिए उन्हें पोषक भोजन उपलब्ध कराना सुनिश्चित कर रहे हैं ताकि लोग भूख की वजह से पलायन ना करें। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा उद्देश्य बंद या खाली पड़े सभी सरकारी संसाधनों का उपयोग करने का है ताकि आम जन के लिए वह काम आ सके। भविष्य में कई और जन रसोई आरंभ की जाएंगी ताकि दिल्ली में कोई भूखा ना सोए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटखिलाड़ियों का अपमान नहीं हो?, टी20 विश्व कप जीत के बाद मंदिर दर्शन विवाद को लेकर गौतम गंभीर पर कीर्ति आजाद का पलटवार, देखिए वीडियो

क्रिकेटVIDEO: अभिषेक शर्मा ने फील्डिंग में छोड़े दो कैच, बल्लेबाजी में बनाए 11 बॉल में सिर्फ 10 रन, आउट होने के बाद गौतम गंभीर ने उन्हें घूरा

क्रिकेटIndia Vs Zimbabwe T20 World Cup 2026 Super 8: दक्षिण अफ्रीका से  76 रन से पराजय?, 26 फरवरी को जिम्बाब्वे से टक्कर, क्या टीम में बदलाव करेंगे कोच गंभीर और कप्तान यादव?

क्रिकेट2023 विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मात के बाद 18 मैचों में भारत की पहली हार, डगआउट में परेशान कप्तान सूर्या, सपोर्ट स्टाफ से बहस , वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां