लाइव न्यूज़ :

गौतम गंभीर ने साधा निशाना, कहा- दिल्ली को लंदन और पेरिस बनाना कोई उपलब्धि नहीं, केजरीवाल ने लोगों को बेवकूफ बनाया

By एएनआई | Updated: January 20, 2020 18:13 IST

गौतभ गंभीर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि दिल्ली को लंदन या पेरिस बनाना कोई उपलब्धि नहीं है। केजरीवाल ने झूठे वादे किए हैं और लोगों को बवकूफ बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देगंभीर ने कहा कि केजरीवाल ने लोगों से झूठे वादे किए हैं और लोगों को बवकूफ बनाया है।गंभीर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने लोगों से स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, साफ पानी और बस जैसी सुविधा देने के झूठे वादे किए थे।गंभीर ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि हमारे पास राजकुमार ढिल्लो और रावी नेगी जैसे उम्मीदवार हैं।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतभ गंभीर ने कहा कि बीजेपी लोगों के रहने के लिए राष्ट्रीय राजधानी को सुरक्षित और अच्छा बनाएगी, लेकिन लंदन और पेरिस की तरह बनाना कोई उपलब्धि नहीं है। 

गौतभ गंभीर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि दिल्ली को लंदन या पेरिस बनाना कोई उपलब्धि नहीं है। केजरीवाल ने लोगों से झूठे वादे किए हैं और उन्हें बवकूफ बनाया है। हम वही वादा करेंगे, जिसे पूरा कर सकें। हम किसी तरह के झूठे वादे नहीं करेंगे। आप पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने पिछले पांच सालों में दिल्ली के लोगों के साथ विश्वासघात किया है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक गंभीर ने कहा, "अरविंद केजरीवाल ने लोगों से वादे किए थे जैसे स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, साफ पानी और बस, लेकिन वह लोगों को एक भी चीज मुहैया नहीं करा सके।"

गंभीर ने विश्वास जताते हुए कहा कि बीजेपी आने वाले चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी क्योंकि पार्टी ने अच्छे उम्मीदवारों को चुना है। बीजेपी सांसद ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि हमारे पास अच्छे उम्मीदवार हैं। हमारे पास राजकुमार ढिल्लो और रावी नेगी हैं। हमे विश्वास है वे अच्छ काम करेंगें।"

गौतम गंभीर से जवाहर लाल नेहरू(जेएनयू) और जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हुई घटना पर पूछने पर उन्होंने कहा कि मेरा शुरू से ही विश्वास रहा है कि धरना प्रदर्शन करना अच्छा होता है आप लोकतंत्र में  प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन इसमें किसी तरह की हिंसा नहीं होनी चाहिए। हिंसा का इसमें कोई स्थान नहीं है।"

उन्होंने प्रदर्शन और हिंसा के बारे में कहा, "आपको युवाओं को मोहरा बनाकर प्रदर्शन नहीं करना चाहिए। युवा देश का भविष्य हैं और आपको इसमें राजनीति नहीं करनी चाहिए। युवाओं को अपने राजनीतिक फायदा के लिए इस्तेमाल करना बहुत खतरनाक होता है।" दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए 8 फरवरी को  वोट डाले जाएंगे और 11 फरवरी को नतीजे जारी किए जाएंगे। 

टॅग्स :गौतम गंभीरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट