गेट-2022 परीक्षा फरवरी में होगी, दो नए विषय होंगे शामिल
By भाषा | Updated: July 28, 2021 22:57 IST2021-07-28T22:57:03+5:302021-07-28T22:57:03+5:30

गेट-2022 परीक्षा फरवरी में होगी, दो नए विषय होंगे शामिल
कोलकाता, 28 जुलाई एमटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए गेट-2022 अगले साल फरवरी में होगी। यह घोषणा भारतीय प्रौद्यागिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर ने बुधवार को की।
संस्थान ने बताया कि ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट)-2022 पांच, छह, 12 और 13 फरवरी को होगी। गेट-2022 के लिए आईआईटी खड़गपुर आयोजक संस्थान है।
संस्थान ने बताया कि अगले साल होने वाली परीक्षा में उम्मीदवारों को दो नए विषय- जियोमेटिक इंजीनियरिंग और नेवल आर्किटेचर- उपलब्ध होंगे। इसके साथ गेट परीक्षा के विषयों की संख्या 29 हो जाएगी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।