लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस रैली पटना: राहुल गांधी ने गांधी मैदान में दिया यूनिवर्सल बेसिक इनकम का भरोसा, कहा- यह काम केवल कांग्रेस ही कर सकती है

By विकास कुमार | Updated: February 3, 2019 15:29 IST

राहुल गांधी राफ़ेल डील पर एक बार हमलावर हुए. एक बार नहीं जबकि कई बार उन्होंने 'चौकीदार चोर है' के नारे लगवाए. राहुल गांधी ने इसके साथ ही नरेन्द्र मोदी को गरीब विरोधी बताया. उन्होंने किसानों के लिए सरकार द्वारा किए गए एलान को मजाक बताया.

Open in App

कांग्रेस की पटना रैली में कांग्रेस का पूरा महकमा जूट गया है. राहुल गांधी ने इस रैली में प्रधानमंत्री मोदी पर जबरदस्त निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी गरीबों को साढ़े तीन रुपये देते हैं और अनिल अंबानी को 20 हजार करोड़. उद्योगपतियों के 3.5 लाख करोड़ माफ करते हैं लेकिन किसानों को 17 रुपये देतें हैं. उन्होंने प्रधामंत्री मोदी के विदेश दौरे पर तंज कसा है. राहुल गांधी ने पीएम मोदी के खिलाफ 'चौकीदार चोर है' के नारे लगवाए.

राहुल गांधी ने इसके साथ ही पीएम मोदी को अनिल अंबानी के पक्ष में डील करवाने के लिए निशाना साधा. उन्होंने जनता से पूछा कि क्या किसी को यहां 15 लाख मिले क्या? 

 

इस दौरान राहुल गांधी राफ़ेल डील पर एक बार हमलावर हुए. एक बार नहीं जबकि कई बार उन्होंने चौकीदार चोर है के नारे लगवाए. राहुल गांधी ने इसके साथ ही नरेन्द्र मोदी को गरीब विरोधी बताया. उन्होंने किसानों के लिए सरकार द्वारा किए गए एलान को मजाक बताया. 

राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव की तारीफ की और बिहार की जनता से पूछा कि महागठबंधन को कितनी सीटें मिलेंगी. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकारों के काम की तारीफों के पूल बांधते हुए नजर आये. उन्होंने कहा कि हमारी सरकारों ने 10 दिन के भीतर किसानों का लोन माफ किया और हम 2019 में सत्ता में आने के बाद गरीबों के लिए यूनिवर्सल बेसिक इनकम की योजना लागू करेंगे. और यह काम केवल कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है.

 

उनके साथ एमपी के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव भी मौजूद हैं. तेजस्वी यादव ने कहा है कि राहुल गांधी में प्रधानमंत्री बनने की सारी संभावनाएं हैं. 

टॅग्स :राहुल गांधीपटनानरेंद्र मोदीकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया