लाइव न्यूज़ :

Amethi Results 2024: 'घमंड नहीं करना..', गांधी परिवार ने अमेठी से नवनिर्वाचित सांसद के.एल. शर्मा गांधी को दी सलाह

By आकाश चौरसिया | Updated: June 5, 2024 16:40 IST

Amethi Results 2024: गांधी परिवार ने अमेठी से नवनिर्वाचित सांसद किशोरी लाल शर्मा से कहा कि आप जैसे विनम्र स्वभाव के हो, वैसे ही रहना, घमंड बिल्कुल भी नहीं करना।" 

Open in App
ठळक मुद्देअमेठी से नवनिर्वाचित सांसद किशोरी लाल शर्मा ने गांधी परिवार से मुलाकात कीसाथ ही उन्होंने रायबरेली से नवनिर्वाचित सांसद और कांग्रेस नेता को जीत का सर्टिफिकेट सौंपाफिर गांधी परिवार ने के.एल. शर्मा को सलाह भी दी

Amethi Results 2024: अमेठी से नवनिर्वाचित सांसद किशोरी लाल शर्मा ने आज कांग्रेस आलाकमान यानी गांधी परिवार से मुलाकात की। इस दौरान किशोरी अपनी पत्नी के साथ सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से 10 जनपथ में मिले। जहां, उन्होंने रायबरेली से जीते नवनिर्वाचित सांसद राहुल गांधी को उनका सर्टिफिकेट भी उन्हें सौंपा। इस बात की जानकारी किशोरी शर्मा ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। हालांकि, इस बीच गांधी परिवार ने किशोरी लाल शर्मा को सलाह भी दी कि देखिए आगे आप इस पद के आवेश में आकर घमंड बिल्कुल भी नहीं करिएगा।

गांधी परिवार ने अमेठी से नवनिर्वाचित सांसद किशोरी से कहा, "जैसे विनम्र स्वभाव के हो, वैसे ही रहना, घमंड बिल्कुल भी नहीं करना है कि आप सांसद बन गए हो, इसका आपको गुरुर हो जाए।" 

किशोरी लाल शर्मा पिछले 40 सालों से अमेठी लोकसभा और रायबरेली लोकसभा सीट से गांधी परिवार के प्रतिनिधित्तव के तौर पर वो वहां तैनात हैं, खबरों की मानें तो राजीव गांधी उन्हें यहां पंजाब से लाए थे। 

हाल में आए चुनाव नतीजों में अमेठी से नवनिर्वाचित सांसद किशोरी लाल शर्मा ने अमेठी से निर्वतमान सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी  167196 वोटों से हराया। उन्हें इस चुनाव में कुल 539228 मत मिले, दूसरी तरफ स्मृति ईरानी को 372032 मिले। अभी तक अमेठी से दम भर रही स्मृति ईरानी को हराने में गांधी परिवार ऐड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। खुद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली और अमेठी में कैंप कर रही थी। 

इससे पहले यानी मंगलवार को लोकसभा चुनाव नतीजे आने के दौरान प्रियंका गांधी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' से ट्वीट कर कहा, "किशोरी भैया, मुझे कभी कोई शक नहीं था, मुझे शुरू से यकीन था कि आप जीतोगे। आपको और अमेठी के मेरे प्यारे भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई !" इसका सीधा-सा संकेत था कि किशोरी लाल के साथ पूरी ताकत के साथ गांधी परिवार खड़ा है। क्योंकि पिछले 40 साल से वो इस शहर में गांधी परिवार का प्रतिनिधित्तव कर रहे थे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024लोकसभा चुनाव 2024अमेठीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष