लाइव न्यूज़ :

भविष्य में रक्षा आवश्यकताओं, नयी प्रणालियों का मूल्यांकन ऊर्जा दक्षता के आधार पर : सेना उपप्रमुख

By भाषा | Updated: April 23, 2021 22:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल सेना के उपप्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सी. पी. मोहंती ने शुक्रवार को कहा कि रक्षा प्रणाली और फील्ड फॉरमेशन में ऊर्जा दक्षता, मोर्चे पर तैनात सैनिकों की सहायता करने के लिए आवश्यक सिपाहियों की संख्या में कमी ला सकती है।

थिंक टैंक सीईएनजेओडब्ल्यूएस द्वारा आयोजित वेबिनार में उन्होंने कहा, ‘‘यह आवश्यक है कि भारतीय सेना में भविष्य में शामिल की जाने वाली सभी प्रणालियों और सैनिकों की जरुरतों का मूल्यांकन ऊर्जा दक्षता के आधार पर किया जाना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि सेना को नवीकरणीय स्रोतों के उपयोग, पुराने परिवहन काफिलों को हटा कर, अपने ताप और बिजली आधारित सैन्य तकनीकों को आधुनिक बनाकर और सुदूर इलाकों में ऊर्जा के वायरलेस ट्रांसमिशन को बढ़ावा देकर ऊर्जा दक्षता के लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए।

सेना के उपप्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सी. पी. मोहंती ने कहा कि ऊर्जा दक्षता बल की क्षमता को कई गुना बढ़ाने का काम कर सकती है।

उन्होंने कहा कि ऊर्जा दक्षता से हमारे संसाधनों की भी बचत होगी और लंबे समय में संसाधनों की बचत, खर्च में कमी होने पर आधुनिकीकरण और क्षमता बढ़ाने के लिए पर्याप्त धन होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल