लाइव न्यूज़ :

जजों की नियुक्ति करने के लिए और विचार विमर्श की जरूरत: कॉलेजियम

By भाषा | Updated: May 18, 2018 18:53 IST

कॉलेजियम ने उत्तराखंड के मुख्य न्यायाधीश के एम जोसेफ के नाम की सिफारिश दोहराने से पहले विभिन्न उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के नाम पर ‘‘और चर्चा’’ तथा ‘‘विस्तृत रूप से विचार करने’’ का समर्थन किया।

Open in App

नई दिल्ली,18 मई: उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने उत्तराखंड के मुख्य न्यायाधीश के एम जोसेफ के नाम की सिफारिश दोहराने से पहले विभिन्न उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के नाम पर ‘‘और चर्चा’’ तथा ‘‘विस्तृत रूप से विचार करने’’ का समर्थन किया।

शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर कॉलेजियम की 16 मई की बैठक का प्रस्ताव आज अपलोड किया गया। इसमें कहा गया कि उन उच्च न्यायालयों के न्यायााधीशों को उच्चतम न्यायालय में लाने पर विचार करने की जरूरत है जिनका प्रतिनिधित्व नहीं है।

प्रस्ताव में कहा गया कि (16 मई को) कॉलेजियम की बैठक का सर्वसम्मति से नजरिया है कि उन उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों और न्यायाधीशों के नामों पर और चर्चा तथा विस्तृत रूप से विचार होना चाहिए जिनका उच्चतम न्यायालय में फिलहाल प्रतिनिधित्व नहीं है।

इसमें कहा गया कि इस नजरिये को ध्यान में रखते हुए बैठक स्थगित की जाती है और इसे जल्द से जल्द फिर से आयोजित किया जाएगा।

आधिकारिक सूत्रों ने 16 मई को कहा था कि प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा और चार वरिष्ठतम न्यायाधीशों जे चेलामेश्वर, रंजन गोगोई, एम बी लोकूर और कुरियन जोसेफ के कॉलेजियम ने एक घंटे से अधिक समय तक विचार विमर्श किया। पांच दिन में यह दूसरी बैठक थी।

न्यायमूर्ति चेलामेश्वर का आज अंतिम कामकाजी दिन था क्योंकि वह 22 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं और शीर्ष अदालत की गर्मियों की छुट्टियां कल से शुरू हो रही हैं।

ग्यारह मई की पिछली बैठक में कालेजियम ने न्यायमूर्ति जोसेफ को शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की अपनी सिफारिश दोहराने पर सैद्धांतिक रूप से सहमति जताई थी।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टदीपक मिश्रा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?