लाइव न्यूज़ :

गुजरात में भारी बारिश से कोहराम, मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए जारी किया 'रेड' अलर्ट

By अंजली चौहान | Updated: July 21, 2023 15:42 IST

राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है, जिससे सौराष्ट्र और कच्छ के निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश आईएमडीआर ने रेड अलर्ट जारी कियाराजकोट में बारिश के कारण एक व्यक्ति की मौत

गांधीनगर: देश के कई राज्यों में बारिश आफत बनकर बरस रही है। दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, पंजाब में बारिश के कहर से बाढ़ जैसे हालातों के बीच मौसम विभाग ने अब गुजरात के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को गुजरात के लिए शनिवार और रविवार के लिए 'रेड' अलर्ट जारी किया। इसके साथ ही कहा कि इन दिनों राज्य में "भारी से बहुत भारी वर्षा (204.4 मिमी से अधिक)" होने की संभावना है। इस बीच राज्य को आज के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट पर रखा गया है क्योंकि 'भारी से बहुत भारी' बारिश होने का अनुमान है।

गौरतलब है कि राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण बुधवार को सौराष्ट्र और कच्छ के निचले इलाकों में बाढ़ आ गई। इस बीच, गुरुवार को लगातार बारिश के कारण राजकोट में गंभीर जलजमाव की सूचना मिली।

राजकोट जिले में एक की मौत 

इस हफ्ते की शुरुआत में बुधवार को सौराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रहने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और लगभग 300 लोगों को बचाया गया। बारिश से जुड़ी घटनाओं में सुरेंद्रनगर जिले से दो लोगों की मौत की खबर है, जबकि राजकोट जिले से भी ऐसी ही एक मौत की खबर है।

जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के बाद वेरावल शहर के अधिकांश हिस्से में बाढ़ आ गई, जो मंगलवार दोपहर से शुरू हुई और बुधवार देर रात तक जारी रही। एनडीआरएफ ने बाढ़ के पानी में फंसे 270 लोगों को बचाया जबकि गिर सोमनाथ पुलिस ने सोमनाथ बाईपास के पास 30 लोगों को बचाया।

एनडीआरएफ की टीमें तैनात 

बारिश की स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। गुजरात के 206 जलाशयों में से 43 को पानी के भारी प्रवाह के कारण हाई अलर्ट पर रखा गया है।

राज्य सरकार ने कहा कि 18 जलाशय अलर्ट मोड पर हैं और अन्य 19 के लिए चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में महाराष्ट्र, ओडिशा, बाढ़ प्रभावित हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों के लिए ताजा मौसम चेतावनी भी जारी की है।

टॅग्स :गुजरातभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं