लाइव न्यूज़ :

2004 से 2014 तक शासन में बैठे लोगों ने कभी वाजपेयी या नरसिंह राव सरकार की तारीफ की हो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 25, 2019 19:49 IST

कोई भी ऐसा साक्ष्य दिखा दें कि 2004 से 2014 तक शासन में बैठे हुए लोगों ने कभी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी या नरसिंह राव सरकार की तारीफ की हो। उन्होंने कांग्रेस का नाम लिये बिना कहा, ‘‘इस सदन में बैठे हुए इन लोगों ने तो एक बार भी मनमोहन सिंह जी का जिक्र तक नहीं किया, अगर किया हो तो बताएं।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देहम किसी के योगदान को नकारते नहीं हैं। हम सवा सौ करोड़ देशवासियों की बात करते हैं तो उसमें सभी आ जाते हैं।उन्होंने राजग सरकार के कार्यकाल में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न दिये जाने का जिक्र किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। विपक्ष विशेषकर कांग्रेस ने चर्चा के दौरान मोदी सरकार पर पिछली कांग्रेस नीत सरकारों की उपलब्धियों को पूरी तरह नकार देने का आरोप लगाया था।

इन आरोपों पर मोदी ने कहा कि उनकी चुनौती है कि कोई भी ऐसा साक्ष्य दिखा दें कि 2004 से 2014 तक शासन में बैठे हुए लोगों ने कभी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी या नरसिंह राव सरकार की तारीफ की हो। उन्होंने कांग्रेस का नाम लिये बिना कहा, ‘‘इस सदन में बैठे हुए इन लोगों ने तो एक बार भी मनमोहन सिंह जी का जिक्र तक नहीं किया, अगर किया हो तो बताएं।’’ 

उन्होंने राजग सरकार के कार्यकाल में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न दिये जाने का जिक्र किया। मोदी ने कहा, ‘‘ हमें सुनाने का हक़ उन्हीं को है जिन्होंने किसी को स्वीकार किया हो। वरना इनके कार्यकाल में नरसिंह राव जी को भारत रत्न मिलता, मनमोहन सिंह जी को भारत रत्न मिलता, लेकिन ये परिवार से बाहर किसी के बारे में सोच ही नहीं सकते’’।

पूर्व की सरकारों के योगदान को लेकर विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए मोदी ने कहा कि शायद वह पहले प्रधानमंत्री हैं जिसने लालकिले की प्राचीर से दो बार कहा कि आजादी के बाद जितनी सरकारें रहीं, उन सभी का देश में योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि बार-बार हमें यह सुनाया जाता है। बार-बार मत बोलिए। हम किसी के योगदान को नकारते नहीं हैं। हम सवा सौ करोड़ देशवासियों की बात करते हैं तो उसमें सभी आ जाते हैं। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रमोदी सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस