लाइव न्यूज़ :

दिल्ली, मुम्बई और अहमदाबाद से बंगाल की ट्रेनों के फेरे हुए कम, दैनिक से घटाकर की गई साप्ताहिक

By भाषा | Updated: July 7, 2020 04:12 IST

​​​​​​​देश में एक दिन में कोविड-19 के मामलों में बड़ी उछाल आने के बाद सोमवार को भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या सात लाख के पार चली गई। सिर्फ चार दिन पहले देश में संक्रमितों की संख्या छह लाख पहुंची थी।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस की वर्तमान स्थिति को देखते हुए रोजाना चलने वाली स्पेशल ट्रेनों के फेरों की संख्या को घटाकर उन्हें साप्ताहिक किया जाएगा।हावड़ा अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन अब 10 जुलाई से हावड़ा से तथा 13 जुलाई से अहमदाबाद से दैनिक के बजाय साप्ताहिक आधार पर दौड़ेगी।

कोविड-19 की वर्तमान स्थिति के मद्देनजर पश्चिम बंगाल सरकार के अनुरोध पर हावड़ा तथा दिल्ली, मुम्बई, अहमदाबाद के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनों के फेरे दैनिक से घटाकर साप्ताहिक किये जाएंगे। रेलवे के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।पूर्वी रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्वा एक्सप्रेस की समय सारिणी के अनुसार एक जून को शुरू की गयी 02303/02304 हावड़ा- नयी दिल्ली-हावड़ा स्पेशल (वाया पटना) और 02381/02382 हावड़ा-नयी दिल्ली-हावड़ा स्पेशल (वाया धनबाद) अब संशेाधित समयसारिणी से साप्ताहिक आधार पर चलेगी।अधिकारी ने कहा, ‘‘ दोनों ट्रेनें निश्चित समय सारणी से हावड़ा से 10 जुलाई तक और नयी दिल्ली से 11 जुलाई तक चलेंगी। उसके बाद ये ट्रेनें संशेाधित समयसारिणी से साप्ताहिक आधार पर चलेंगी।’’ दक्षिण पूर्वी रेलवे ने भी 02834/02833 हावड़ा-अहमदाबाद स्पेशल और 02810/02809 हावड़ा मुम्बई सीएसएमटी स्पेशल के फेरे को दैनिक से घटाकर साप्ताहिक करने का निर्णय लिया है। उसके प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।उनके अनुसार हावड़ा अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन अब 10 जुलाई से हावड़ा से तथा 13 जुलाई से अहमदाबाद से दैनिक के बजाय साप्ताहिक आधार पर दौड़ेगी।देश में एक दिन में कोविड-19 के मामलों में बड़ी उछाल आने के बाद सोमवार को भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या सात लाख के पार चली गई। सिर्फ चार दिन पहले देश में संक्रमितों की संख्या छह लाख पहुंची थी। भारत में सोमवार को कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए कोविड-19 की जांच की संख्या भी एक करोड़ से अधिक हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

टॅग्स :पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं