स्वतंत्रता सेनानी मोहन रानाडे का निधन, गोवा स्वतंत्रता संग्राम में लिया था हिस्सा

By भाषा | Published: June 25, 2019 01:00 PM2019-06-25T13:00:15+5:302019-06-25T13:00:15+5:30

गोवा में रहने वाले इतिहासकार संजीव सरदेसाई ने यहां संवाददाताओं को बताया कि रानाडे कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उनका उसी अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां उन्होंने सुबह करीब साढ़े पांच बजे अंतिम सांस ली।

Freedom fighter Mohan Ranade passed away in Goa's freedom struggle | स्वतंत्रता सेनानी मोहन रानाडे का निधन, गोवा स्वतंत्रता संग्राम में लिया था हिस्सा

पुर्तगाली पुलिस ने 1955 में रानाडे को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें पुर्तगाल में लिस्बन के पास कैक्सियस के किले में कैद कर दिया गया।

Highlightsगोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और उप मुख्यमंत्री विजय सरदेसाई ने रानाडे के निधन पर शोक व्यक्त किया है। गोवा को 1961 में पुर्तगाली शासन से मुक्ति मिल गई और 14 साल जेल में बिताने के बाद रानाडे जनवरी 1969 में रिहा हुए।

दिग्गज स्वतंत्रता सेनानी मोहन राणाडे का मंगलवार सुबह पुणे के एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने गोवा स्वतंत्रता संग्राम में भी हिस्सा लिया था। परिवार के एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

वह 90 साल के थे। उनके मित्र और गोवा में रहने वाले इतिहासकार संजीव सरदेसाई ने यहां संवाददाताओं को बताया कि रानाडे कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उनका उसी अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां उन्होंने सुबह करीब साढ़े पांच बजे अंतिम सांस ली।

पुर्तगाली पुलिस ने 1955 में रानाडे को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें पुर्तगाल में लिस्बन के पास कैक्सियस के किले में कैद कर दिया गया। वहां उन्हें छह साल तक एकांत कारावास में रखा गया। गोवा को 1961 में पुर्तगाली शासन से मुक्ति मिल गई और 14 साल जेल में बिताने के बाद रानाडे जनवरी 1969 में रिहा हुए।

उन्हें 2001 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और उप मुख्यमंत्री विजय सरदेसाई ने रानाडे के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

Web Title: Freedom fighter Mohan Ranade passed away in Goa's freedom struggle

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे